वन महोत्सव : केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में किए विभिन्न प्रजातियों के पौधारोपण। पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प - Mukhyadhara

वन महोत्सव : केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में किए विभिन्न प्रजातियों के पौधारोपण। पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

admin
PicsArt 07 08 04.20.30

गोपेश्वर/मुख्यधारा

वनों एवं वन्य जीव-जंतुओं की रक्षा के साथ ही पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन महोत्सव सप्ताह (1 जुलाई से 7 जुलाई, 2021 तक) केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की विभिन्न रेंजों में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। यही नहीं इस बार कोरोना से जंग जीतकर लौटने वाले लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया और उन्होंने वन महोत्सव अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि उत्तराखण्ड में वनों एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूकता के उद्देश्य से वन महोत्सव सप्ताह (1 जुलाई से 07 जुलाई, 2021 तक) केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के अन्तर्गत पडऩे वाले विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण के माध्यम से की गई। यही नहीं, पौधारोपण करने के साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया है।

PicsArt 07 08 04.19.50

इस अवसर पर ईधन व चारापत्ती, फलदार, सुगंधित/औषधीय व शोभाकार प्रजातियों का रोपण प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर के निर्देशन में समस्त वन क्षेत्राधिकारियों द्वारा समस्त रेंजों की चिन्हित वन पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

डीएफओ श्री कंवर ने बताया कि इस वर्ष वन महोत्सव सप्ताह में इस वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत पडऩे वाले ग्रामों में कोविड-19 को हराकर स्वस्थ हुए व्यक्तियों को सम्मलित कर पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कोविड-19 से स्वस्थ हुए व्यक्तियों द्वारा पौधारोपण किया।

उन्होंने बताया कि इस बार कोविडकाल में ऑक्सीजन के महत्व को सभी लोगों ने बारीकी से समझा और ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति हेतु पेड़-पौधों के महत्वपूर्ण योगदान को भी महसूस किया गया। इसी उद्देश्य से केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के माध्यम से कोविड-19 से स्वस्थ हुए समस्त व्यक्तियों द्वारा उत्साहित होकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल कराया गया।
वन महोत्सव पर वन्य जीव प्रभाग के समस्त रेंजों में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण में कोविड-19 से स्वस्थ हुए स्वस्थ्य कर्मियों, वन कर्मियों द्वारा पौधों का चिन्हित स्थानों पर रोपण किया।

PicsArt 07 08 04.25.43

वन्य जीव प्रभाग की रेंजों के अंतर्गत वन महोत्सव-2021 के अवसर पर 1299 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें (ईधन, चारापत्ती, फलदार, सुगंधित/औषधीय व प्रकाष्ठ) प्रजातियां सम्मलित हैं। इसके अलावा कोविड-19 से ठीक हुए स्वास्थ्य कर्मियों/वन कर्मियों को एक फलदार/शोभनीय पौध स्मृति स्वरूप लगाने हेतु वितरित किए गए। इससे पूर्व वर्ष भी वन महोत्सव-2020 के अवसर पर इस वन्य जीव प्रभाग द्वारा कुल 462 पौधों का रोपण में किया गया था। समस्त रेंजों के अंतर्गत भी वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।

वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर कोविड-19 से स्वस्थ हुए लगभग 80 व्यक्तियों द्वारा पौधारोपण किया गया और पर्यावरण एवं वनों की महत्वता को समझते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इसी के साथ सात जुलाई को वन महोत्सव-2021 का समापन कर दिया गया।

Next Post

राशन कार्डों को करें शीघ्र ऑनलाइन। विकासखंडवासियों को राशन लेने में न हो कोई परेशानी : राणा

द्वारीखाल/मुख्यधारा ऑनलाइन प्रक्रिया से हटाए गए राशन कार्डों के चलते ग्रामीणों को राशन मिलने में हो रही समस्याओं के चलते आज विकासखंड द्वारीखाल मुख्यालय में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने राशन कार्डो के डिजिटलाइजेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान […]
IMG 20210708 WA0009

यह भी पढ़े