राष्ट्र के नाम संदेश : पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी आज रात को देश को करेंगे संबोधित, प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर पर बोलेंगे

admin
IMG 20250512 WA0070
  • राष्ट्र के नाम संदेश : पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी आज रात को देश को करेंगे संबोधित, प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर पर बोलेंगे

मुख्यधारा डेस्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर आज रात देश को संबोधित करने जा रहे हैं। पीएम मोदी समय-समय पर देश को संबोधित करते रहे हैं। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे।

उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी जानकारी देश से साझा कर सकते हैं। नोटबंदी के बाद किया था देश को संबोधित किया था। पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी ने किया था देश को संबोधित। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भी पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया था। कोरोना महामारी के दौर में पीएम मोदी ने कई बार किया देश को संबोधित। पीएम मोदी ने की थी आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत और 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी।

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर पर सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत पर 400 से ज्यादा ड्रोन दागे। हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस ने सभी ड्रोन को मार गिराया।

चार दिनों तक चले सैन्य तनाव के बाद शनिवार शाम दोनों देशों ने सीजफायर का एलान किया। इस एलान के दौरान बकायद भारत और पाकिस्तान दोनों की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस की गई थी। इसमें बताया गया था कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही संघर्ष विराम के लिए फिलहाल तैयार हो गए हैं।

संघर्ष विराम के ऐलान के बाद लोग पीएम मोदी के संबोधन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच आज यह जानकारी सामने आई है कि पीएम मोदी रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे।

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी तीनों सेनाओं के प्रमुख के साथ लगातार संपर्क में थे। बीते सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर के लॉन्च होने के बाद से उन्होंने सेना प्रमुखों के साथ कई बैठकें की हैं। सोमवार को तीनों सेना के प्रमुख पीएम मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे थे।

इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सीडीएस अनिल चौहान भी शामिल थे। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 10 मई को रात 11.30 बजे पाकिस्तान की जनता को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशन ‘बनयान-उन-मर्सूस’ की सफलता का दावा किया था।

पाकिस्तान में इसके बाद से ही ‘यौम-ए-तशक्कुर’ मनाया जा रहा है। यौम-ए-तशक्कुर एक उर्दू शब्द है, जिसका अर्थ होता शुक्रिया का दिन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़े