पीएम मोदी ने धामी के जन्मदिन पर एक्स पर लिखा – ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में हैं सबसे आगे’

admin
dhami

पीएम मोदी ने धामी के जन्मदिन पर एक्स पर लिखा – ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में हैं सबसे आगे’

  • 49 साल के हुए सीएम धामी, मंदिर में पूजा-अर्चना कर मनाया जन्मदिवस
  • पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। सीएम धामी आज 49 साल के हो गए हैं। मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस को उत्तराखंड भाजपा संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। अपने जन्मदिवस पर सोमवार सुबह पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां सीएम धामी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ समेत तमाम नेताओं ने धामी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है – ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक शुभकामनाएं, जो राज्य को बदलने के लिए विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जियें।’

यह भी पढ़ें : टौंस वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई : पुरोला रेंज के गुंदियाट गांव बीट में कैल व चीड़ वृक्षों के अवैध कटान कर रहे तीन वन तस्कर गिरफ्तार

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लिखा है- ‘पावन देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं आपके यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति करे, बाबा केदारनाथ से यही प्रार्थना है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी लंबी आयु की कामना की। लिखा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल का साक्षी बन रहा है। मैं बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री Pushkar Dhami का सक्रिय दृष्टिकोण, आपदा के अगले दिन ग्राउंड जीरो पर होते हैं मौजूद

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने बधाई संदेश में लिखा, “देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अथक परिश्रम एवं समर्पण से उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मैं महाप्रभु जगन्नाथ से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने उत्तराखंड के सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई! बाबा महाकाल जनसेवा के आपके सभी संकल्पों को पूर्ण करें तथा आपको स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखी जीवन प्रदान करें, यही मेरी कामना है। साथ ही कई भाजपा नेताओं, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी है।

यह भी पढ़ें : श्री बदरीनाथ धाम में धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राफिक एरा का खाद्यान्न वितरण अभियान

ग्राफिक एरा का खाद्यान्न वितरण अभियान देहरादून/मुख्यधारा किसी को भूखा न रहने देने के अभियान के तहत ग्राफिक एरा ने आज धूलकोट गरीबों को खाद्यान्न के सैकड़ों पैकेट वितरित किए। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला […]
g 1 13

यह भी पढ़े