government_banner_ad कवि Naresh Chandra Uniyal को मिला "हिन्दी काव्य रत्न" मानद उपाधि सम्मान - Mukhyadhara

कवि Naresh Chandra Uniyal को मिला “हिन्दी काव्य रत्न” मानद उपाधि सम्मान

admin
IMG 20240926 WA0003

कवि नरेश चन्द्र उनियाल (Naresh Chandra Uniyal) को मिला “हिन्दी काव्य रत्न” मानद उपाधि सम्मान

पौड़ी गढ़वाल/मुख्यधारा

उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध कवि अध्यापक नरेश चन्द्र उनियाल (Naresh Chandra Uniyal) को नेपाल से सम्मानित किया गया है। नेपाल के लुम्बिनी में आयोजित किये गये एक अंतराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में ग्राम – जल्ठा, (डबरालस्यूँ ), विकास खण्ड-द्वारीखाल, पौड़ी गढ़वाल के अध्यापक कवि नरेश चन्द्र उनियाल को सम्मानित किया गया है।

नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को सम्मानित किया गया।

IMG 20240926 WA0002

इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, कनाडा, तंजानिया तथा अन्य देशों के 6742 महिला पुरुष रचनाकारों ने प्रतिभाग किया।

हिन्दी दिवस के अवसर पर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित किये गये हिन्दी दिवस अंतराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में बहुमुखी प्रतिभा के धनी रचनाकार, कवि एवं साहित्यकार नरेश चन्द्र उनियाल को हिन्दी काव्य रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है।

संस्था के संस्थापक, अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा कि नरेश चन्द्र उनियाल सरल और बोधगम्य शब्दों में अपनी बेहतरीन रचनाओं को लिखते हैं, जो कि हर वर्ग के पाठकों को आसानी से समझ में आती हैं।

उल्लेखनीय है कि नरेश चन्द्र उनियाल एक ख्याति प्राप्त कवि लेखक हैं, जिनकी रचनाएँ देश विदेश के भिन्न पत्र पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती हैं। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अब तक उन्हें कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

नरेश चन्द्र उनियाल एक अध्यापक के रूप में वर्तमान में जूनियर हाई स्कूल नैल गुजराड़ा (यमकेश्वर) में सेवारत हैं। अध्यापक होने के कारण वे निरंतर बाल कवितायेँ भी लिखते हैं। देश की अनेक प्रसिद्ध बाल पत्रिकाओं में उनकी अनेक रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं और निरंतर प्रकाशित हो रही हैं।

उन्होंने अपनी एक बाल कविता ‘नभ के तारे’ को फ्लैक्स बोर्ड पर बनवाकर 50 प्राथमिक विद्यालयों को भी छात्रों के पढ़ने के लिए वितरित करने का उल्लेखनीय कार्य किया है। नरेश चन्द्र उनियाल कहते हैं कि अब उनकी एक ही अभिलाषा है कि उत्तराखण्ड शासन की स्कूलों के प्राथमिक कक्षाओं में उनकी बाल रचनाओं को स्थान मिल जाये।

उनके विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिमला रावत, सहकर्मी सुनीता राणा और अनूप लिंगवाल के अलावा शिक्षा जगत के गणमान्य लोगों ने नरेश चन्द्र उनियाल को हिन्दी काव्य रत्न मानद उपाधि से सम्मानित होने पर बधाई व शुभकामनायें देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारिश का अलर्ट : दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक बादल छाए, मानसून जाते-जाते जमकर बरस रहे, भारी बारिश कई राज्यों में बनी आफत, मुंबई में बुरा हाल

बारिश का अलर्ट : दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक बादल छाए, मानसून जाते-जाते जमकर बरस रहे, भारी बारिश कई राज्यों में बनी आफत, मुंबई में बुरा हाल मुख्यधारा डेस्क एक बार फिर पूरे देश के अधिकांश राज्यों में बादल […]
b 1 23

यह भी पढ़े