दून ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल (Asha Nautiyal)ने बांधे रक्षा सूत्र - Mukhyadhara

दून ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल (Asha Nautiyal)ने बांधे रक्षा सूत्र

admin
dun 1 2

दून ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल (Asha Nautiyal)ने बांधे रक्षा सूत्र

  • भाजपा महिला मोर्चा ने रेलवे स्टेशन पर जाकर वाहन चालकों को बांधी राखी खिलाई मिठाई,
  • हर्षोल्लास के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने वाहन चालकों के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
  • रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक तौर पर कर रही है मजबूत :आशा नौटियाल

देहरादून/मुख्यधारा

भाई बहन के पवित्र रिश्ते के त्यौहार रक्षाबंधन को भाजपा महिला मोर्चा हर्षोल्लास के साथ मान रही है भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने दून ऑटो रिक्शा यूनियन रेलवे स्टेशन के पदाधिकरियों के साथ रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाया।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने दून ऑटो रिक्शा यूनियन रेलवे स्टेशन के अध्यक्ष राम सिंह को रक्षा सूत्र बांधे उन्हें मिठाई खिलाई।

इस मौके पर मोर्चे के पदाधिकारियों ने सरदार निर्मल सिंह, मुकेश अरोड़ा अनूप कुमार पाल, मुकेश सक्सेना, सरवन सिंह ,वीरेंद्र सिंह हसनेन, मुकेश ढींगरा, सतीश कुमार, रईस अहमद आदि को रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें मिठाई खिलाई। भाजपा पहला महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाया ।

यह भी पढें : Neeraj Chopra won the gold medal : नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने, वीडियो

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के आर्थिक विकास को लेकर मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की है जिसके तहत ब्लॉक स्तर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पाद को बेच रही हैं पूरे प्रदेश में तकरीबन 22लाख रुपए से अधिक के समान की बिक्री हो चुकी है।

उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ना सिर्फ ब्लॉक स्तर पर मेले का आयोजन कर रही है बल्कि सचिवालय में भी एक स्टॉल लगाई है जहां महिलाओं के उत्पाद को बेचा जा रहा है रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश सरकार उत्तराखंड के महिलाओं के आर्थिक विकास को लेकर एक बड़े योजना की शुरुआत की है।

यह भी पढें : पहाड़ों (mountains) में क्यों हो रही है भारी बारिश?

जिसका लाभ प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र की रहने वाली महिलाओं को मिल रहा है उनका कहना है कि प्रदेश सरकार जिस तरह से नई योजना की शुरुआत की है इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को भी आर्थिक तौर पर मजबूती मिल रही है।

आपको बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सचिवालय में लगी महिलाओं के स्टॉल पर जाकर रक्षाबंधन खरीदे और दून ऑटो यूनियन के पदाधिकारी और वाहन चालकों को रक्षाबंधन बांधे। वाहन चालकों के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, अर्चना बागड़ी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा महानगर,सुषमा कुकरेती आदि मौजूद रही।

यह भी पढें : सवाल : अतिक्रमण (Encroachment) फिर से बड़ी तबाही का बन सकता है कारण

Next Post

Number of dengue patients: उत्तराखण्ड में डेंगू पीड़ित मरीजों का आंकड़ा

Number of dengue patients: उत्तराखण्ड में डेंगू पीड़ित मरीजों का आंकड़ा डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला उत्तराखंड के मैदानी जिलों में डेंगू संक्रमण बढ़ रहा है। छह जिलों में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 600 पार हो गया है। डेंगू के […]
dengu

यह भी पढ़े