Presidential election 2022 : राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा देहरादून में हुई वोटिंग, सीएम धामी ''द्रौपदी मुर्मू'' की जीत के प्रति आश्वस्त - Mukhyadhara

Presidential election 2022 : राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा देहरादून में हुई वोटिंग, सीएम धामी ”द्रौपदी मुर्मू” की जीत के प्रति आश्वस्त

admin
1658129646083

देहरादून/मुख्यधारा

राष्ट्रपति पद के चुनाव (Presidential election 2022) को लेकर प्रदेश में आज मतदान हुआ। इस दौरान विधानसभा भवन देहरादून के कमरा नंबर 321 में मतदान किया गया। इसकी मतगणना 21 जुलाई को होगी।

देहरादून विधानसभा मेें आज 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर तक अधिकांश विधायक मतदान कर चुके हैं। यह प्रक्रिया सायं पांच बजे तक चलेगी।

इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विधानसभा पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस मौके पर सीएम धामी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के की जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा कि उनका जीतना तय है और यह तो एक औपचारिकता भर है।

इस दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत एवं सतपाल महाराज ने भी मतदान किया।

बताते चलें कि 70 विधानसभा सीट वाले उत्तराखंड में इस बार भारतीय जनता पार्टी के 47 विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 19, जबकि दो बहुजन समाज पार्टी एवं दो विधायक निर्दलीय हैं।

मतदान कक्ष में मोबाइल फोन एवं कैमरे ले जाने को प्रतिबंधित किया गया है।

इस दौरान विधानसभा सदस्य अपना परिचय पत्र दिखाएंगे, तत्पश्चात वे मतदान कक्ष में जाकर अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बताते चलें कि एक विधायक का वोट 208 है। इसी प्रकार एक सांसद का वोट 700 है। इस प्रकार देशभर में आज 4800 सांसद व विधायक राष्ट्रपति चुनाव (Presidential election 2022) के लिए मतदान करेंगे।

Next Post

ब्रेकिंग: इस विभाग में हुए बंपर तबादले (Transfer), देखें सूची

देहरादून। ट्रांसफर सीजन के अंतिम दिनों में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के बंपर तबादले (Transfer)कर दिए हैं। इससे पहले भी कई तबादला सूची जारी हुई है। इसके बाद एक और सूची बैक डेट में जारी कर दी गई है। इस […]
Screenshot 20220718 162003 Gallery

यह भी पढ़े