दु:खद खबर : 'पुष्पा छोरी पौड़ीखाला' वाले गढ़वाली अभिनेता का निधन। मार्च में हो चुकी है अभिनेत्री की भी मौत - Mukhyadhara

दु:खद खबर : ‘पुष्पा छोरी पौड़ीखाला’ वाले गढ़वाली अभिनेता का निधन। मार्च में हो चुकी है अभिनेत्री की भी मौत

admin
20200524 074610

देहरादून। उत्तराखंड के बहुतचर्चित गीतों में से एक ‘पुष्पा छोरी पौड़ी खाला की, लगदी छै तु बडि़ कमाला की’ गीत के अभिनेता जयपाल नेगी का निधन हो गया है। इससे पहले बीते 13 मार्च में इस गीत की अभिनेत्री रीना रावत की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। तीन माह के भीतर पुष्पा छोरी वाले गीत के अभिनेता व अभिनेत्री दोनों की मौत से गढ़वाल क्षेत्र स्तब्ध है। इस खबर के बाद उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर छा गई है।
गढ़वाली सुपर स्टार अभिनेता जयपाल नेगी विगत 25-26 वर्षों से गढ़वाल की संस्कृति और कला को संजोने का काम कर रहे थे। अनेक गढ़वाली एल्बम गीत, वीडियो, फिल्मों के जरिए उन्हें हर उम्र के लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई थी।
उनके आकस्मिक निधन से गढ़वाल को अपूरणीय क्षति हुई है। साथ ही एक बेहतरीन कलाकार को भी खोया है। जिसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती। अनेक गढ़वाली एल्बम गीत, वीडियो के जरिए उन्हें हर उम्र के लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई थी।

20200524 092904

Screenshot 20200524 073738 Facebook

b1

b2

यह भी पढ़ें : मार्च में हुई थी अभिनेत्री की मौत। दुःखद खबर : “पुष्पा छोरी पौड़ीखाला” वाली गढ़वाली अभिनेत्री का निधन

यह भी पढ़ें : कोरोना का कोहराम। उत्तराखंड में आज 92 मामले एक साथ। 244 पहुंचा आंकड़ा

Next Post

corona breaking uttarakhand : मृतक महिला की रिपोर्ट आई पॉजीटिव। चार और नए मामले। कुल 248

देहरादून। आज corona breaking uttarakhand में तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। ये तीनों एक ही परिवार के चमोली जनपद के रहने वाले हैं। वह दिल्ली से लौटकर गैरसैंण अपने गांव आए थे। इनकी रिपोर्ट श्रीनगर मेडिकल […]
images 28

यह भी पढ़े