बड़ी खबर: सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(rajnath singh) के सामने रखी उत्तराखंड की ये दो बड़ी मांगें - Mukhyadhara

बड़ी खबर: सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(rajnath singh) के सामने रखी उत्तराखंड की ये दो बड़ी मांगें

admin
IMG 20220405 WA0029

सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(rajnath singh) से की धारचूला हेलीपैड को हैलीपोर्ट के रूप में अपग्रेड करने व जखोली में सैनिक स्कूल की मांग 

नई दिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(rajnath singh) से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के अंतर्गत हवाई सेवाएं प्रारंभ किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

सीमांत क्षेत्र होने के कारण पिथौरागढ़ का धारचूला क्षेत्र में आवागमन की सुविधा विकसित किया जाना जरूरी है। धारचूला हेलीपैड को हैलीपोर्ट के रूप में अपग्रेड किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से इसकी अनुमति के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए रक्षा मंत्रालय भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के मध्य मेमोरेन्डम ऑफ एग्रीमेंट सम्पादित किया गया था। इसके अनुसार राज्य सरकार द्वारा अवस्थापना संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी थी। मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए उक्त एग्रीमेंट में संशोधन कर अवस्थापना सुविधाएं भारत सरकार से उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया।

 

यह भी पढें: बिग ब्रेकिंग: इस जिले में पुलिस कर्मियों के बंपर तबादले(police transfer)। देखें सूची

 

यह भी पढें: हरिद्वार: अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर। एक कर्सर सीज। अधिकारियों को इसकी रोकथाम को लेकर सख्त हिदायत

 

यह भी पढें: दु:खद: यहां खाई में गिरा ट्रक(Accident), तीन लोगों की दर्दनाक मौत

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: CM Dhami ने की पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात। ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन निर्माण के लिए डी.पी.आर. तैयार

Next Post

बड़ी खबर: नेहरू कालोनी(nehru colony) पुलिस चौकी का नाम बदलकर "चौकी फव्वारा चौक" रखा। इसलिए पड़ी नाम बदलने की जरूरत

देहरादून/मुख्यधारा नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी(nehru colony) का नाम बदल दिया गया। नामों में समानता के कारण यह फैसला लिया गया। दरअसल नेहरू कॉलोनी थाना और नेहरू कॉलोनी(nehru colony) पुलिस चौकी का नाम समान होने के कारण कई बार आमजन के […]

यह भी पढ़े