धर्म-कर्म :जानिए रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का शुभ मुहूर्त। मुख्यधारा पर गुरुवार 11 अगस्त का पंचांग व राशिफल - Mukhyadhara

धर्म-कर्म :जानिए रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का शुभ मुहूर्त। मुख्यधारा पर गुरुवार 11 अगस्त का पंचांग व राशिफल

admin
1660193772805

मुख्यधारा

पूरे देशभर में रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का त्यौहार और धूमधाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त आज प्रातः 10:39 बजे से शाम 5:51 तक रहेगा। हालांकि कुछ विद्वान 11 अगस्त की शाम 8:53 से 9:25 व 12 अगस्त की सुबह 7:07 बजे तक का समय शुभ बताते हैं। इस प्रकार इस बार रक्षाबंधन अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं 11 अगस्त को तो कहीं 12 अगस्त के शुभ मुहूर्त पर मनाया जा रहा है।

विद्वान जनों का मानना है कि 11 अगस्त को दिनभर भद्रा है, किंतु भद्रा मकर राशि में होने से इसका वास पाताल लोक में है। उनका मानना है कि भद्रा का पाताल लोक में होने के कारण यह शुभ फल देने में समर्थ होती है। लिहाजा 11 अगस्त को रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का पर्व शास्त्र सम्मत है।

दिनांक- 11 अगस्त 2022

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – गुरुवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – सौम्य (उत्तर)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – श्रावण
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- चतुर्दशी
  • नक्षत्र – उ.षा.
  • योग – प्रीति
  • करण- वणिज
  • दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
  • 🌞सूर्योदय- 5:26
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— आश्लेषा नक्षत्र में ।
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- पूर्णिमा व्रत , रक्षाबंधन रात्रि 8:00 से कल प्रातः 7:30 के तक ।
  • 🌺आनेवाला व्रत व विशेष:- पंचक {भदवा} आरंभ गुरुवार प्रातः 5:08 से ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • दशरथ का पूर्व जन्म में कश्यप नाम था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 3:16 से 6:32 तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 1:42 से 3:20 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

सत्य से बढ़कर और कोई वस्तु नहीं है जिसका आश्रय लिया जाय।

11 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज का दिन आलस्य से भरा रहेगा जिसकी वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। आर्थिक निवेश से जुड़े फैसले किसी और दिन पर छोड़ दे। सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किंतु आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन परिवार के साथ बिताएंगे। घर में रिश्तेदारों का आवागमन लगा रहेगा।

वृषभ:

आज का दिन मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। व्यापारिक मामलों में गतिरोध पैदा हो सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। आर्ट और कला से जुड़े लोगों के लिये समय अच्छा है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है जिससे आपका दबदबा कायम होगा। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्र यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त होंगी। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क:

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। बहुत समय बाद आपका मन प्रसन्न व शांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में वाणी की मधुरता से सबका सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए कार्यालय का वातावरण बोझिल हो सकता है संयम से काम लें। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

सिंह:

आज आप आर्थिक रूप से परेशान रह सकते हैं। मन में बेचैनी का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश सोच समझकर करें, अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में आखिरी समय में फेरबदल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यावसायिक मामले सुलझेंगे। आर्थिक योजनाएं सफल रहेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा, मान सम्मान की प्राप्ति होगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो शुभ फलदायक रहेगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

तुला:

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे l कार्यक्षेत्र में आपका यह आत्मविश्वास व आपकी मजबूती आपकी छवि में चार चाँद लगा सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों को लेकर मन परेशान हो सकता है किंतु अकस्मात धन लाभ भी होगा। कार्यालय में वाद विवाद की स्थिति से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक:

आज का दिन शुभ रहेगा । आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को कोई व्यापारिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है मनचाहे स्थान पर परिवर्तन हो सकता है। छात्रों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के योग हैं।

धनु:

आज आप मानसिक परेशानी का सामना करेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी न किसी उलझन में फंसे रहेंगे उच्चाधिकारियों की नाराज़गी का सामना करना भी पड़ सकता है धैर्य से काम लें।आर्थिक मामले अटक सकते हैं। आय कम किंतु खर्चा अधिक रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें। सेहत का ख्याल रखें। परिवारजनों के साथ किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर:

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव बना रहेगा साथ ही साथ घरेलू जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में गतिरोध पैदा होगा समय से काम पूरा न कर पाने की स्थिति उत्पन्न होगी। वरिष्ठ अधिकारियों की निगाह आप पर रह सकती है सावधान रहें। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पुराने मित्रों से संपर्क होगा।

कुंभ:

आज का दिन मिलाजुला प्रभाव लेकर आ रहा है। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार होंगा। किंतु बिना सोचे समझे पूंजी निवेश करने से बचें। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पूर्व में की गयी आर्थिक योजनाओं का फायदा मिलेगा आने वाले समय में धनलाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा। धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में रुचि जागेगी।

मीन:

आज का दिन आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति के साथ साथ घरेलू जीवन में भी सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे । कार्यक्षेत्र में आपके मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।परिवारजनों के साथ किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

Next Post

भारी नुकसान : उत्तरकाशी में मूसलाधार बारिश में 24 लाख रुपये से भरा एटीएम बह गया, 8 दुकानें भी बहीं

मुख्यधारा/उत्तरकाशी  पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मैदान से लेकर पहाड़ो तक तबाही मचा रखी है। बुधवार की रात हुई बारिश ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। मूसलाधार बारिश से उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र […]
Picsart 22 08 11 15 30 27 095

यह भी पढ़े