कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने नववर्ष 2024 के प्रथम दिन टपकेश्वर मंदिर पहुंच महादेव का रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद - Mukhyadhara

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने नववर्ष 2024 के प्रथम दिन टपकेश्वर मंदिर पहुंच महादेव का रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद

admin
r

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने नववर्ष 2024 के प्रथम दिन टपकेश्वर मंदिर पहुंच महादेव का रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद

समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

देहरादून/मुख्यधारा

नए साल के पहले दिन की शुरुआत आज प्रदेश की काबीना मंत्री रेखा आर्या ने तीनो बच्चों संग टपकेश्वर मंदिर में महादेव के रुद्राभिषेक और आशीर्वाद के साथ की।उन्होंने भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

r 1

यह भी पढें : Holidays calendar for 2024 : उत्तराखंड की धामी सरकार ने 2024 की छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह साल हमारे लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिस सपने का इंतजार हर सनातन धर्मी वर्षो से करता आ रहा था वह सपना अब साकार होने जा रहा है।कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और वह विराजमान हो जाएंगे।कहा कि इस दिन के लिए हम सब ने कई सौ वर्षों का लंबा इंतजार किया, जिसका कार्य मोदी के मार्गदर्शन में चार साल पहले शुरू किया गया। कहा कि राममंदिर के उद्घाटन होने के पश्चात अयोध्या धाम को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई गति प्राप्त होगी क्योंकि भगवान राम के दर्शनों के लिए देश विदेश से तीर्थयात्री यहां पहुंचेंगे।उन्होंने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चलने की बात कही।

यह भी पढें : मॉडल विलेज (Model Village) के रुप में विकसित होगा चमोली का रौली-ग्वाड़ गांव

Next Post

नई संभावना, नए दृष्टिकोण और नये उत्साह के साथ आया है नूतन वर्ष 2024: अनिता ममगाई (Anita Mamgai)

नई संभावना, नए दृष्टिकोण और नये उत्साह के साथ आया है नूतन वर्ष 2024: अनिता ममगाई (Anita Mamgai) प्रथम महापौर ने मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर शहरवासियों के सुख समृद्धि के लिए की मंगल कामना ऋषिकेश/मुख्यधारा देशभर में नए साल […]
a

यह भी पढ़े