रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में पूर्व CM की मौजूदगी में विभिन्न स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण। वन संरक्षण का संकल्प - Mukhyadhara

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में पूर्व CM की मौजूदगी में विभिन्न स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण। वन संरक्षण का संकल्प

admin
PicsArt 07 16 08.59.11
रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा
 हरेला पर्व के शुभ अवसर पर रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के अन्तर्गत वृहद स्तर पर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।
PicsArt 07 16 08.56.02
हरेला पर्व के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अन्तर्गत निकट धारी देवी मन्दिर कलियासौड़ में कार्यक्रम में शुरू हुऍई। वैभव कुमार सिंह, उप वन संरक्षक रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री ( त्रिवेन्द्र सिंह रावत) का अभिवादन किया गया। तत्पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री (त्रिवेन्द्र सिंह रावत) की अध्यक्षता में एवं भरत सिंह चौधरी, रुद्रप्रयाग विधायक, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह एवं दिनेश उनियाल, जिला अध्यक्ष भ एवं अन्य गणमान्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 100 पौधों (पीपल, बरगद, पिलखन, कनक रोपण किया गया।
PicsArt 07 16 08.56.39
रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के कार्यालय परिसर के निकट वैभव कुमार वन संरक्षक, रूद्रप्रयाग वन प्रभाग रुद्रप्रयाग एवं ब्लॉक प्रमुख जखोली (प्रदीप थथपलियाल की अध्यक्षता में जवाड़ी बाई पास में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमें 100 पौधे रोपे गये।
इसके पश्चात् हरेला कार्यक्रम के अन्तर्गत अगस्त्यमुनि रेंज के ग्रामसभा बैं मनुज गोयल जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अध्यक्षता एवं अन्य समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में 400 पौधों (आंवला, हरड़, बहेडा) का रोपण किया गया।
PicsArt 07 16 08.57.25
अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 109 डम्पिंग जोन, गवनीगांव चन्द्रापुरी में 150 पौध (शीरश, बकैन, रीठा), राजकीय इण्टर कॉलेज, फाटा में 104 पौध (बोटल ब्रस, तेजपात, माल्टा, कचनार) जाखणी क०सं० 3 (निकट तैला गांव) में 26 पौध (कचनार, आंवला, हरड़ बहेड़ा, जामुन) एवं रतनपुर क०सं० 8 अ में (निकट काण्डा गांव) 300 पौध (कचनार, जामुन, आंवला, रीठा, बहेड़ा) रोपित की गयी।
हरेला कार्यक्रम के अवसर पर रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अन्तर्गत कुल 2680 पौधों का रोपण किया गया। इसके उपरान्त वैभव कुमार सिंह, उप वन संरक्षक, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के समस्त जन मानस को सन्देश दिया कि वनों के प्रति प्रत्येक जन मानस का लगाव होना चाहिये एवं वनों के प्रति सबकी सकारात्मक सोच होगी, तभी हम स्वस्थ्य जीवन जी पायेंगे।
Next Post

हरेला पर्व पर वन पंचायत खुरड़ में वृक्षारोपण के साथ लिया इन्हें जीवित रखने का संकल्प

रमेश पहाड़ी/रुद्रप्रयाग वन पंचायत खुरड़-रुद्रप्रयाग द्वारा हरेला पर्व का शुभारम्भ वृक्षारोपण द्वारा किया गया। इस अवसर पर वन पंचायत की महिला सदस्यों ने विगत वर्षों में रोपे गए पौधों की निराई-गुड़ाई करने के साथ ही मृत पौधों के कारण खाली […]
IMG 20210716 WA0078

यह भी पढ़े