बड़ी खबर : सैन्यधाम उत्तराखंड के लिए बड़ी दु:खद खबर। सिक्किम में शहीद हुए कुमाऊं रेजीमेंट के तीन जवान - Mukhyadhara

बड़ी खबर : सैन्यधाम उत्तराखंड के लिए बड़ी दु:खद खबर। सिक्किम में शहीद हुए कुमाऊं रेजीमेंट के तीन जवान

admin
PicsArt 07 01 11.14.55

देहरादून/मुख्यधारा

सैन्यधाम उत्तराखंड के लिए बड़ी दु:खद खबर सामने आ रही है। गत शाम सिक्किम में सेना के ट्रक का खाई में गिर जाने से उसमें सवार कुमाऊं रेजीमेंट के तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गए थे।

बताया जा रहा है कि यह यह दु:खद हादसा जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई। उक्त दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में कुमाऊं रेजीमेंट के छह जवान सवार थे। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वह सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर बीआरओ व अन्य टीमों ने रेस्क्यू किया और घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया।

इस दु:खद खबर से संपूर्ण उत्तराखंड में शोक की लहर है। अपने जवानों के इस आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा दु:ख जताया है।

PicsArt 07 01 11.03.02

PicsArt 07 01 11.15.19

PicsArt 07 01 11.32.09

Next Post

कोरोना अपडेट : आज 124 नए संक्रमित व स्वस्थ हुए 244। अब 1966 कुल सक्रिय मरीज

देहरादून/मुख्यधारा आज प्रदेश में 124 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई, जबकि 01 मरीज ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा आज 244 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। इस प्रकार अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1966 हो गई […]
PicsArt 07 01 06.54.37

यह भी पढ़े