वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते बने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव

admin
pa 4

वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते बने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव

देहरादून/मुख्यधारा

वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इस संबंध में आज संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने आदेश जारी किया है। धकाते से नवीन पदभार ग्रहण करते हुए इस विषयक आख्या कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग- उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

बता दें कि गत देर रात्रि बड़ी संख्या में हुए प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल में भी धकाते का नाम शामिल था। जिसमें उन्हें विशेष सचिव जलागम के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया था। उनके पास विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, अध्यक्ष-अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम का पदभार है।

यह भी पढ़ें : पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने 1 करोड़ 99 लाख की लागत से निर्मित रा.उ.मा.वि. चिंवा (मोरी) के भवन का लोकार्पण किया

इसके बाद आज जारी किए गए आदेश में  धकाते का कद बढाते हुए सीएम धामी के विशेष सचिव का प्रभाव भी सौंपा गया है।

pa 1 3

Next Post

शिकंजा : बद्री केदार स्टोन क्रेशर पर लगा 21,16,800/- का जुर्माना

शिकंजा : बद्री केदार स्टोन क्रेशर पर लगा 21,16,800/- का जुर्माना हरिद्वार/मुख्यधारा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में जिला खनन अधिकारी मो.काजिम ने बताया कि जिला हरिद्वार की तहसील भगवानपुर के […]
b 1 4

यह भी पढ़े