पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने 1 करोड़ 99 लाख की लागत से निर्मित रा.उ.मा.वि. चिंवा (मोरी) के भवन का लोकार्पण किया

admin
pu 1 5

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने 1 करोड़ 99 लाख की लागत से निर्मित रा.उ.मा.वि. चिंवा (मोरी) के भवन का लोकार्पण किया

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बुधवार 1 करोड़ 99 लाख 62 हजार की लागत से निर्मित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिंवा (मोरी) के भवन का लोकार्पण किया ।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा इस विद्यालय का भवन वर्ष 2019 की भीषण आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।

छात्रों को अध्ययन करने के लिए अपना भवन नहीं था लेकिन धामी सरकार ने और उनके निरन्तर प्रयास ने छात्रों एवं क्षेत्रवासियों का सपना साकार किया है जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर एवं उत्साह है।

यह भी पढ़ें : क्षेत्र पंचायत अमोला-8 सीट से गौरव सेनानी एवं समाजसेवी धनवीर सिंह राणा (Dhanvir singh Rana) ने की मजबूत दावेदारी

इस दौरान उन्होंने विद्यालय के लिए भूमि दान करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया! और विद्यालय की अन्य मांगो को पूर्ण करने का भरोसा दिया।

इस मौके पर विद्यालय सम्मान समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चौहान, मण्डल अध्यक्ष मोरी प्रेम सिंह चौहान, पूर्व प्रधान देवजानी जयराम चौहान , मण्डल महामंत्री सुखदेसिंह राणा मण्डल महामंत्री मोरी सुमन रावत ,प्रधान संगठन अध्यक्ष मोरी मनोज चौहान , पूर्व प्रधान चींवा उपेन्द्र चौहान मेला समिति अध्यक्ष मोरी प्रकाश चौहान निवर्तमान प्रधान चींवा जितेन्द्र चौहान , प्रधान बलावट संजय रावत , प्रधान कलीच प्रदीप राज , पूर्व प्रधान चींवा सतीश चौहान , पूर्व प्रधान माकुडी मोहनलाल सहित कई वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : लखपति दीदी योजना और हाउस ऑफ हिमालया की ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा

Next Post

स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए उनके निर्मित उत्पादों का उपयोग किए जाने के निर्देश

स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए उनके निर्मित उत्पादों का उपयोग किए जाने के निर्देश देहरादून/मुख्यधारा मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए उनके […]
s 1 20

यह भी पढ़े