द्वारीखाल : प्रमुख महेन्द्र राणा (Mahendra Rana) ने किया हरेला कार्यक्रम का शुभारम्भ। बोले: जल, जंगल, जमीन की करनी होगी सुरक्षा - Mukhyadhara

द्वारीखाल : प्रमुख महेन्द्र राणा (Mahendra Rana) ने किया हरेला कार्यक्रम का शुभारम्भ। बोले: जल, जंगल, जमीन की करनी होगी सुरक्षा

admin
1658482937651

द्वारीखाल/मुख्यधारा

ग्राम दिउसा में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा (Mahendra Rana) ने किया हरेला कार्यक्रम का शुभारम्भ हरेला पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम दिउसा विकास खण्ड द्वारीखाल में प्रमुख महेन्द्र राणा ने भूमि पूजन कर धरती माता को तिलक लगा कर फलदार पौध रोपण कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।

1658483431182

प्रधान ग्राम पंचायत दिउसा यशपाल सिंह की अध्यक्षता में हरेला कार्यक्रम की बैठक में मुख्य अतिथि प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा (Mahendra Rana) ने कहा कि हमें लोगों को पेड़ लगाने एवं उनकी सुरक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिये। हमारे पूर्वज पेडों के महत्व को जानते थे। उन्होंने पहले से ही आम, पीपल, बरगद, नीम अन्य फलदार एवं वन प्रजाति के वृक्षों को लगाकर हमें पर्यावरण स्वच्छता की पहल की है। हमारे पूर्वज बरगद आम पीपल तुलसी को भी भगवान मानकर पूजते थे। आज भी धर्मिक कार्यक्रमों एवं हवन आदि में इन धार्मिक वृक्षों की लकड़ी फल, फूल उपयोग में लाते हैं।

कुछ समय पूर्व चमोली में गौरा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने जंगल में पेड़ पर चिपक कर ठेकेदारों को पेड़ नहीं काटने दिये थे। हमें भी गौरा देवी बनकर पेडो की सुरक्षा करनी चाहिए। पौधे लगाने के साथ ही हमें उनकी सुरक्षा भी करनी होगी। आज हमने खेती से मुह मोड़ लिया है। हमारे पूर्वज कुछ समय पहले तक खेती करते थे, जिससे वर्षा का जल खेती में रूक जाता था। आज वर्षा का जल बाढ के रूप में हमें नुकसान कर रहा है।

आज मुझे खुशी हुई कि यहॉ की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बहुत अच्छी तरह से सब्जी अत्पादन का कार्य किया है। मै सभी महिलाओं को बधाई देता हॅू और अन्य गॉव की महिलाएं भी इनसे प्रेरणा लेकर अपनी आजीविका को बढाये।

Mahendra Rana  हमें अपने जंगल जल, जमीन की सुरक्षा करनी होगी। यदि वन रहेंगे, तभी हम रहेंगे। हम पूरे विश्व को ऑक्सीजन दे रहे हैं, क्योकि हमारे यंहा पेड़ पोधे हैं और पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं, जिससे हम जीवित हैं।

1658483473528

इस मौके पर गर्भवती गोद भराई कार्यक्रम के अन्तर्गत शिवानी देवी पत्नी मुकेश सिंह को गोद भराई किट प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिंह, प्रधान तोली सीमा देवी, प्रधान लंगूरी कमलेश्वरी देवी, ग्राम प्रधान दिउसा यशपाल सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख नीलम नैथानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कीरत सिंह, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह, प्रधान कलोडी विजय सिंह, प्रधान बौंठा चन्द्र मोहन चौधरी, प्रधान जमेली नीलम देवी, प्रधान सिराई आनन्दमणी बडथ्वाल, प्रधान सैज विकास बड़थ्वाल प्रधान बल्ली ऊषा देवी प्रधान, भलगॉव सतीश चन्द्र, भूतपूर्व सैनिक संजीव जुयाल, भूतपूर्व सैनिक राजेश बिष्ट, कैप्टन सुशील रावत, समाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र बिष्ट, खाद्यन्न डीलर धनवीर सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा देवी, महिला समूह कलोडी के सदस्य कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कोटद्वार अरविन्द भट्ट, वन क्षेत्र अधिकरी चेलूसैण, विशन दत्त जोशी पशु चिकित्साधिकारी, डा0 उमेश भट्ट बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारीखाल, प्रीति अरोडा खण्ड विकास अधिकारी, जयकृत बिष्ट उद्यान निरीक्षक, प्रमोद कुकरेती उद्यान प्रभारी द्वारीखाल,  नरेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

 

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: सीबीएसई 12वीं के नतीजों में तान्या सिंह ने किया टॉप, पूरे 500 अंक हासिल किए (CBSE 12th result decleared 2022)

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: यहां कई चौकी प्रभारियों सहित पुलिस उपनिरीक्षकों (Sub-inspector Transfer) के हो गए ट्रांसफर, देखें सूची

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : सूचना विभाग में इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

Next Post

CBSE 10th Result: सीबीएसई ने 10वीं का परीक्षा परिणाम भी जारी किया, मयंक यादव रहे टॉपर

मुख्यधारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट के 4 घंटे बाद 10वीं (CBSE 10th Result) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं में 94% स्टूडेंट पास हुए हैं। (CBSE 10th Result) परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक […]
IMG 20220722 WA0049

यह भी पढ़े