दर्दनाक हादसा (accident): यमुनोत्री हाइवे पर खाई में गिरा बोलेरो वाहन। 3 की मौत, 10 जख्मी - Mukhyadhara

दर्दनाक हादसा (accident): यमुनोत्री हाइवे पर खाई में गिरा बोलेरो वाहन। 3 की मौत, 10 जख्मी

admin
ghayal ka asapatal lkara jata hae bcava karama 1653585946
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद से दुखद खबर सामने आ रही है, जहां यात्रियों से भरा एक वाहन गहरी खाई में (accident) गिर गया। जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 बच्चों सहित 10 यात्री घायल हो गए।
IMG 20220527 WA0093
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी। जिस पर मौके पर रेस्क्यू टीमें पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई।
Screenshot 20220527 094312 Gallery
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस और एसडीआरएफ टीमों की मदद की।
Screenshot 20220527 094405 Gallery
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में सभी लोग महाराष्ट्र के यात्री थे। यह लोग यमुनोत्री धाम के दर्शन कर वापस आ रहे थे। बताया गया कि जैसे ही बोलेरो वाहन संख्या UK 14 TA 0635 यमुनोत्री राजमार्ग पर ओजरीडबरकोट के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते गहरी खाई में (accident) गिर गया। वाहन में 13 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों की जान चली गई, जबकि अन्य 10 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 वाहन की मदद से निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचाया गया। घायलों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।

घायल यात्री

  • बालकृष्ण कोसरे उम्र 41 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
  • अन्नू पुत्री अशोक उम्र 04 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
  • रचना पत्नी अशोक उम्र 38 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
  • दिनेश पुत्र किशन उम्र 35 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  • मोनिका पुत्री बालकिशन उम्र 24 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  • कृतिका पुत्री अशोक उम्र 15 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
  • वोदी पुत्री प्रशांत उम्र 10 वर्ष  निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
  • लक्ष्मी पत्नी बालकिशन उम्र 46 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  • प्रेरणा उम्र 08 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  • प्रमोद पुत्र तुलसीराम उम्र 52 वर्ष निवासी निवासी तुनसार महाराष्ट्र।

मृतकों के नाम 

  • चालक पूरणनाथ पुत्र गोपालनाथ निवासी अंधेरी मुंबई।
  • जयश्री पुत्री अनिल उम्र 23 वर्ष  निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
  • अशोक पुत्र महादेव उम्र 40 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग : इन सहा. समीक्षा अधिकारियों का हुआ promotion, बने समीक्षा अधिकारी, देखें सूची

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: दून में चौकी प्रभारियों के तबादले (si transfer)। जानिए किस चौकी का कौन बना नया प्रभारी

Next Post

सरकार का कड़ा एक्शन व संदेश: आईएएस (IAS sanjiv khirvar) दंपत्ति को कुत्ता घुमाने पर मिली ऐसी सजा कि पति-पत्नी का ट्रांसफर कर दिया एक दूसरे से 3100 किमी. दूर। सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

सरकार का एक्शन के साथ संदेश भी: अब IAS दंपत्ति एक दूसरे से 3100 किलोमीटर दूर किए गए तैनात। IAS दे रहे सफाई नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आईएएस (IAS sanjiv khirvar) दंपत्ति पर पहली बार ऐसी कार्रवाई की है,  जो सोशल […]
IMG 20220527 WA0011

यह भी पढ़े