आपदा : चमोली में बादल फटने से भारी नुकसान। बाल-बाल बचे मजदूरों के परिवार - Mukhyadhara

आपदा : चमोली में बादल फटने से भारी नुकसान। बाल-बाल बचे मजदूरों के परिवार

admin
desaster narayanbagar

चमोली/मुख्यधारा

चमोली जनपद से दैवीय आपदा की घटना सामने आ रही है, जहां आज तड़के बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। यहां बीआरओ मजदूरों के करीब डेढ दर्जन टेंट मलबे में दब गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली के नारायणबगड़ ब्लॉक अंतर्गत पंगती गांव में आज प्रात: पांच बजे के लगभग बादल फटने से पहाड़ी से आए मलबे के सैलाब में बीआरओ के करीब डेढ़ दर्जन टेंट दब गए। बताया गया कि जिस समय यह घटना हुई, मजदूर अपने टेंटों में ही मौजूद थे, किंतु ग्रामीण लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए मजदूरों को समय रहते सतर्क कर दिया और वहां मौजूद बच्चों, महिलाओं व मजदूरों को बचा लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि होने से टल गई।

इसके अलावा कई लोगों के वाहन भी मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा मलबे से कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे खोलने के लिए कार्य चल रहा है।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान में जुट गई। प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

यह भी पढें : दु:खद : यहां गुलदार की भेंट चढ़ी एक महिला। दहशत में क्षेत्रवासी

 

यह भी पढें: दु:खद खबर : सतपुली नयार में डूबने से मंदबुद्धि महिला की मौत

 

यह भी पढें: सियासत : आज हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं के बीच ‘चुनावी मंत्र’ फूंकेंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

 

यह भी पढें: पंजाब से बड़ी खबर : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया सीएम पद से इस्तीफा। जाखड़ व सिद्धू सीएम की दौड़ में सबसे आगे

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखंड में इन प्रतिबंधों के साथ 21 सितंबर से खुलेंगे पांचवीं तक के सभी स्कूल। पढ़ें SOP

Next Post

वीडियो : देखिए नारायणबगड़ में आई आपदा के बाद का मंजर

देहरादून/मुख्यधारा चमोली जनपद के नारायणबगड़ में आज अलसुबह बादल फटने के कारण आई दैवीय आपदा के बाद का मंजर ग्रामीणों के कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा रहा है कि पहाड़ी की ओर से आई मलबे के […]
desaster narayanbagar 1

यह भी पढ़े