मोरी: ग्राम पंचायत हल्टाडी (Haltadi) में भूस्खलन से कई घरों पर मंडराया खतरा, सेब के पेड़ भी मलबे में दबे - Mukhyadhara

मोरी: ग्राम पंचायत हल्टाडी (Haltadi) में भूस्खलन से कई घरों पर मंडराया खतरा, सेब के पेड़ भी मलबे में दबे

admin
IMG 20230711 WA0002

मोरी: ग्राम पंचायत हल्टाडी में भूस्खलन से कई घरों पर मंडराया खतरा, सेब के पेड़ भी मलबे में दबे

उत्तरकाशी/मुख्यधारा

उत्तरकाशी जनपद के मोरी ब्लाक के ग्राम पंचायत हल्टाडी में भूस्खलन होने से चार-पांच घर खतरे की जद में आ गए हैं। इसके अलावा सेब के पेड़ों पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। सेब के कई पेड़ मलबे में दब गए हैं, जिससे काश्तकारों को भारी नुकसान हुआ है।

IMG 20230711 WA0003

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण आप बीती बताते हुए कहते हैं कि हल्टाडी गांव में कई परिवारों के सामने भरी बरसात में संकट खड़ा हो गया है। कई घरों की बुनियाद नीचे से खोखली हो गई हैं, ऐसे में घर रहने लायक नहीं हैं और यह परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर हो गए हैं।
साथ ही कई घरों की सुरक्षा दीवारें भी ध्वस्त हो गई हैं, जिससे लोगों को लाखों का नुकसान हो गया है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से संकट की इस घड़ी में मदद की गुहार लगाई है।
Next Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट (Uttarakhand heavy rain-red-alert), हरिद्वार की जलमग्न सड़कें

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट (Uttarakhand heavy rain-red-alert), हरिद्वार की जलमग्न सड़कें देहरादून/मुख्यधारा मानसून की बारिश उत्तराखंड समेत कई राज्यों में कहर बरपा रही है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। […]
Screenshot 20230711 143953 Samsung Internet

यह भी पढ़े