आजादी का अमृत महोत्सव : केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की लोहबा रेंज (Lohba range) में अमृत सरोवर का लोकार्पण कर वन संरक्षण का लिया संकल्प - Mukhyadhara

आजादी का अमृत महोत्सव : केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की लोहबा रेंज (Lohba range) में अमृत सरोवर का लोकार्पण कर वन संरक्षण का लिया संकल्प

admin
IMG 20220815 WA0087

केदारनाथ/मुख्यधारा

आजादी के जश्न को सभी ने अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। वहीं वन विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों ने इस मौके को खास बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। ऐसा ही केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत लोहबा रेंज (Lohba range) है, जहां वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ के नेतृत्व में एक अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है।

IMG 20220815 WA0089

देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के लोहबा रेंज (Lohba range) के पड़ीक डीप में अमृत सरोवर का पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी जानकी रावत उपस्थिति में लोकार्पण किया गया।

IMG 20220815 WA0088

इस अवसर पर अमृत सरोवर में झंडारोहण एवं पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ (Lohba range) ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि मात्र पौधारोपण लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इन रोपे गए पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम सभी को लेनी होगी। तभी हम हरे-भरे व स्वच्छ पर्यावरण की कल्पना को साकार कर सकते हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने श्री गौड़ के प्रयासों की सराहना की।

IMG 20220815 WA0084

इस मौके पर ग्राम प्रधान सारकोट, सुमति देवी, वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़, वन दारोगा मदन बिष्ट, जगवीर बिष्ट एवं रणजीत वत्र्वाल सहित सारकोट ग्राम की महिलाएं एवं ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Next Post

प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) ने विकासखंड द्वारीखाल में किया ध्वजारोहण, भारतमाता के नारों से गूंजा आसमान

द्वारीखाल/मुख्यधारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ, आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विकासखण्ड द्वारीखाल में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा (Mahendra Rana) ने झण्डारोहण किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट भी उपस्थित थे। आजादी के अमृत […]
IMG 20220815 WA0100

यह भी पढ़े