दु:खद खबर : वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन - Mukhyadhara

दु:खद खबर : वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन

admin
FB IMG 1586954008474

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा का निधन हो गया है। इस दु:खद समाचार से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार आज शाम को लगभग चार बजे ऋषिकेश एम्स में उन्हें फिर से हृदयाघात हुआ, लेकिन इस बार डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके।

वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा को दिल का दौरा पड़ने के बाद   हेलीकॉप्टर से लिफ्ट कर 12 अप्रैल को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। वह मासिक पत्रिका रीजनल रिपोर्टर के संपादक थे। वह पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 30 वर्षों से भी अधिक समय से जुड़े थे। असनोड़ा के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपार क्षति पहुंची है।

अंतिम समय में अस्पताल में उनके साथ उनकी पत्नी और उनकी पुत्री गंगा असनोड़ा मौजूद थी। उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनका पैतृक गांव गैरसैंण ले जाया जा रहा है।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यत्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी पुरुषोत्तम असनोड़ा के निधन पर कहा कि यह राज्य की बड़ी क्षति है। उन्होंने राज्य आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया था। गैरसैंण को राजधानी बनाने और उत्तराखंड के गांव को राज्य की राजनीति में केंद्र में लाने में उनकी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका थी। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उनके निधन से राज्य ने एक बहुत ही विद्वान पत्रकार, लड़ाकू नेता और समाजसेवी खो दिया है।

Next Post

सरकार के आदेश को ठेंगा दिखा रहा ऋषिकुल कालेज प्रशासन। कोरोना की ड्यूटी से कर रहे कामचोरी

कोरोना जैसी राष्ट्रीय विपदा के समय कतरा रहे ड्यूटी से  मुख्यधारा ब्यूरो हरिद्वार। चंपावत जिले में जिलाधिकारी ने जहां पशु चिकित्सकों को भी प्राथमिक प्रशिक्षण देकर कोरोना के इलाज के लिए टीम खड़ी कर दी है, वहीं आयुर्वेद चिकित्सक तैयार […]
IMG 20200415 WA0032

यह भी पढ़े