आशा वर्कर्स बोलीं : सेवा के नाम पर नहीं चलेगा आशाओं का शोषण। पुरोला में प्रदर्शन कर तहसील परिसर में सांकेतिक धरना  - Mukhyadhara

आशा वर्कर्स बोलीं : सेवा के नाम पर नहीं चलेगा आशाओं का शोषण। पुरोला में प्रदर्शन कर तहसील परिसर में सांकेतिक धरना 

admin
IMG 20210807 WA0027
नीरज उत्तराखंडी/पुरोला
उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के नेतृत्व में आशा वर्कर्स संयुक्त रूप से राज्यभर में प्रदर्शन कर रही हैं। पुरोला बाजार में प्रदर्शन कर  तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया।
आशा कार्यकत्रियों का मासिक वेतन समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का धरना प्रदर्शन चल रहा है।
IMG 20210807 WA0026
आशा वर्कर्स ने कहा सेवा के नाम पर आशाओं का शोषण नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि हक, सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई अब आरपार के चरण में पहुंच चुकी है। आशा वर्कर स्वास्थ्य सेवाओं में दिन-रात एक कर कार्य कर रही हैं, परन्तु सरकार ने उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
उन्होंने कहा जब तक उनकी समस्याओं का समाधान व मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
Next Post

आपदा वीडियो : बद्रीनाथ राजमार्ग पर होटल इस तरह हुआ जमींदोज

मुख्यधारा/चमोली दैवीय आपदा के लिए अति संवेदनशल उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल इस तरह भरभराकर खाई में गिर गया कि मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त […]
PicsArt 08 07 10.22.11

यह भी पढ़े