शहीद मनदीप सिंह को महाराज ने दी विनम्र श्रद्धांजलि - Mukhyadhara

शहीद मनदीप सिंह को महाराज ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

admin
FB IMG 1624612571536

देहरादून/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय जवान मनदीप सिंह नेगी की शहादत पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुए अपनी विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल स्थित सकनोली, पोखड़ा ब्लॉक निवासी 11 वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय मनदीप नेगी सिंह नेगी पुत्र सत्याल सिंह नेगी की शहादत पर उन्हें शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

महाराज ने कहा कि उनकी शहादत की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। देश की रक्षा करते हुए आज उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शहीद मनदीप सिंह के परिजनों के साथ हैं।

PicsArt 06 25 06.19.01

Next Post

CM तीरथ ने किया 5 अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण एवं  एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का शिलान्यास

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से राज्य के 5 अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण एवं  एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जिन पांच ऑक्सीजन […]
oxygen plant innauguration

यह भी पढ़े