श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने टपकेश्वर महादेव (Tapkeshwar Mahadev) में टेका मत्था - Mukhyadhara

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने टपकेश्वर महादेव (Tapkeshwar Mahadev) में टेका मत्था

admin
IMG 20240220 WA0024

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने टपकेश्वर महादेव (Tapkeshwar Mahadev) में टेका मत्था

  • मंदिर समिति ने वैदिक परंपरा के अनुसार किया श्री महाराज जी का स्वागत
  • टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज के साथ की विशेष पूजा अर्चना

देहरादून/मुख्यधारा

श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मंगलवार को टपकेश्वर महादेव के दर्शन किए। मंदिर समिति के द्वारा वैदिक परंपरा के अनुसार श्री महाराज जी का स्वागत एवम् अभिनंदन किया गया।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज के साथ विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने उत्तराखण्डवासियों की सुख, शांति व समृद्धि के लिए विशेष अरदास भी की।

मंगलवार दोपहर को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज टपकेश्वर मंदिर पहुंचे। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज के गद्दीनशीन होने के बाद श्री महाराज जी उनसे भेंट के लिए पहुंचे। 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को विशेष रूप से टपकेश्वर महादेव मंदिर में आने का निमंत्रण दिया था।

IMG 20240220 WA0025

श्री महाराज जी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया व विशेष मंत्रोच्चरण के बीच पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज व उपस्थित साधु संतों के मध्य धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

Next Post

राज्यसभा सांसद : उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) राज्यसभा सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा सांसद : उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) राज्यसभा सदस्य निर्विरोध निर्वाचित देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। चुनाव अधिकारी ने महेंद्र भट्ट के निर्विरोध […]
IMG 20240220 WA0023

यह भी पढ़े