राज्यसभा सांसद : उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) राज्यसभा सदस्य निर्विरोध निर्वाचित - Mukhyadhara

राज्यसभा सांसद : उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) राज्यसभा सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

admin
IMG 20240220 WA0023

राज्यसभा सांसद : उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) राज्यसभा सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। चुनाव अधिकारी ने महेंद्र भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की है। जिसके बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना था, जिसके लिए 11 फरवरी 2024 को बीजेपी हाईकमान ने राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा की थी। जिसके बाद 15 फरवरी को महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके अलावा किसी दल या निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था।

मंगलवार को नाम वापसी के दिन चुनाव आयोग से उन्हें निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र मिल गया। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने महेंद्र भट्ट को बधाई दी है। अभी महेंद्र भट्ट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह मूल रूप से चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के ब्राह्मणथाला गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म साल 1971 में हुआ था। राज्य आंदोलनकारी भी महेंद्र भट्ट रहे हैं। वे उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 5 दिन पौड़ी जेल में भी रहे।

IMG 20240220 WA0022

इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में भी हिस्सा लिया था। जिसके कारण वो 15 दिन के लिए पौड़ी के कांसखेत जेल भी गए। महेंद्र भट्ट ने पहला चुनाव साल 2002 में चमोली की नंदप्रयाग सीट से लड़ा था। जहां से जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2010 से 2012 तक वे उत्तराखंड में राज्‍यमंत्री रहे। इसके बाद महेंद्र भट्ट ने साल 2017 में बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव जीता। जबकि, 2022 में महेंद्र भट्ट को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें राजेंद्र भंडारी ने पटखनी दी थी। हालांकि ये अभी साफ नहीं है कि वे प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे या फिर किसी नए चेहरे को लाया जाएगा। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा।

महेंद्र भट्ट के राज्यसभा पहुंचने के बाद अब भाजपा लोकसभा सीटों के समीकरण और जरूरत पड़ी तो प्रदेश अध्यक्ष पद पर नए समीकरण बिठाने की कोशिश करेगी।

Next Post

चौपाल लगाकर महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान (voting) के लिए किया  प्रेरित

चौपाल लगाकर महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान (voting) के लिए किया  प्रेरित विद्यालयों में चुनाव की पाठशाला का आयोजन कर नए मतदाताओं को कर रहे जागरूक चमोली / मुख्यधारा आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जनपद […]
c 1 33

यह भी पढ़े