बर्फबारी के बीच जनसम्पर्क में जुटे रहे अमेन्द्र बिष्ट। कहा भारी बर्फबारी और ठंड में भी धनोल्टी की तरक़्क़ी के लिए करेंगे संघर्ष  - Mukhyadhara

बर्फबारी के बीच जनसम्पर्क में जुटे रहे अमेन्द्र बिष्ट। कहा भारी बर्फबारी और ठंड में भी धनोल्टी की तरक़्क़ी के लिए करेंगे संघर्ष 

admin
IMG 20220203 WA0030

दशज्यूला पट्टी के भाल मराड़ , मोरियाणा टॉप के गांवों में किया जनसंवाद

धनोल्टी/मुख्यधारा

भारी बर्फबारी और ठंड के बीच धनोल्टी से आप आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने दशज्यूला पट्टी के कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने बर्फबारी में घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगते हुए वोट करने की अपील की।

धनोल्टी में भारी बर्फबारी और ठंड के बावजूद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट ने दशज्यूला पट्टी के भाल मराड़, मोरियाणा टॉप के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क किया। बर्फबारी के बीच घर-घर जाकर लोगों के बीच पहुंचने पर अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि उनका यह संघर्ष हमेशा रहेगा।

IMG 20220203 WA0029

उन्होंने कहा कि धनोल्टी की तरक्की के लिये बर्फबारी और ठंड कभी बाधा नहीं बन सकती। अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि वह धनोल्टी में अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल और पिछले 21 सालों के कुशासन को उखाड़ फेंक कर सुशासन लाने के लिये संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी और ठंड में आप कार्यकर्ता पूरे जोश और जज्बे के साथ क्षेत्र में डटे हैं।

अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि लोग इस बार परिवर्तन चाहते हैं इसलिए एकजुट होकर आम आदमी पार्टी को समर्थन कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें। बर्फबारी में भी लोगों के बीच पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनके जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा प्रतिनिधि चाहिए, जो विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के बीच रहे। दूरस्थ गांवों में अपने बीच अमेन्द्र बिष्ट को देखते हुए लोगों ने भाव विभोर होकर अमेन्द्र की जीत की कामना करते हुए उन्हें समर्थन देने की बात कही।

Next Post

ब्रेकिंग: आज 1618 कोरोना संक्रमित व 7 की मौत

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में आज 1618 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, जबकि 7 मरीजों की मौत हुई है। आज 3306 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 23849 पर पहुंच गई है। आज सर्वाधिक देहरादून जिले में 505 मरीज […]
Screenshot 20220203 181609 Gallery

यह भी पढ़े