यमकेश्वर में नया इतिहास बना सकती है शैलेंद्र-महेंद्र की जोड़ी! सचिन पायलट की जनसभा में उमड़ा भारी जन सैलाब - Mukhyadhara

यमकेश्वर में नया इतिहास बना सकती है शैलेंद्र-महेंद्र की जोड़ी! सचिन पायलट की जनसभा में उमड़ा भारी जन सैलाब

admin
FB IMG 1644717674036

यमकेश्वर/मुख्यधारा

चुनाव प्रचार के अंतिम दिवस सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसी कड़ी में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र रावत ने भी बड़ी जनसभा आयोजित की, जिसमें राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जनसभा को संबोधित किया जिसमें भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

FB IMG 1644717668156

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत यमकेश्वर/गढ़वाल मण्डल विकास निगम के समीप राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जब कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उमड़ा भारी जनसैलाब को देख वे गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि इस बार यमकेश्वर में शैलेंद्र-महेंद की जोड़ी नया इतिहास बनाएगी।

FB IMG 1644692387397

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त हो गई है। कांग्रेस सरकार में गैस सिलेंडर के दाम 500 से अधिक नहीं थे, आज 1000 से अधिक का हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बढ़ाने जा रही है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद स्थाई और पारदर्शी सरकार बनाई जाएगी। उद्योग लगाकर अधिक से अधिक रोजगार देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यम्केश्वर में भारी जन सैलाब उमड़ा है, यह बयां कर रहा है कि जनता भाजपा सरकार के विकास विरोधी कार्यो से तंग आ चुकी है और परिवर्तन का मन बना चुकी है।

FB IMG 1644717656400

इस दौरान शैलेंद्र रावत ने भी सभा को संबोधित किया और जनता से आशीर्वाद मांगा। वहीं महेंद्र राणा ने भी जनता से शैलेंद्र रावत के पक्ष में वोट देने की अपील की।

ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल व प्रमुख संगठन, उत्तराखण्ड के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा की उपस्थिति में यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र रावत को बड़ी मजबूती मिली है। जिसका परिणाम सचिन पायलट की जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ के रूप में देखा जा सकता है।

FB IMG 1644717647868

इसके अलावा यमकेश्वर के मांझी नाम से प्रसिद्ध क्षेत्र पंचायत सदस्य सुदेश भट्ट का शैलेंद्र रावत के पक्ष में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आने के बाद भी कांग्रेस को इस सीट पर और मजबूती मिली है।

FB IMG 1644720476040

बहरहाल, अब देखना यह होगा कि भाजपा के गढ़ यम्केश्वर में शैलेंद्र-महेंद्र की जोड़ी इस बार कुछ नया कर पाती है या नहीं!

Next Post

सियासत: स्टार प्रचारकों के हसीन सपनों में उलझे मतदाता!

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसी के साथ चुनाव प्रचार का शोर भी थम गया है। आज रविवार को प्रत्याशी डोर टू डोर प्रचार […]
images 86

यह भी पढ़े