सियासत : रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष फिर बनीं अमरदेई शाह (Amardei Shah), इतने सदस्यों का मिला समर्थन - Mukhyadhara

सियासत : रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष फिर बनीं अमरदेई शाह (Amardei Shah), इतने सदस्यों का मिला समर्थन

admin
1667013286626

रुद्रप्रयाग/मुख्यधारा

एक बार फिर से भाजपा की अमरदेई शाह (Amardei Shah) रुद्रप्रयाग जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। 5 महीने पूर्व कुछ सदस्य उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। उस समय अमरदेई शाह ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

FB IMG 1666963357613

 

जिसके बाद शुक्रवार 28 अक्टूबर 2022 को विकास भवन सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग/ जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की देखरेख में उपचुनाव संपन्न हुआ।

FB IMG 1666963351053

अमरदेई शाह (Amardei Shah) को 18 में से 11 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन मिला। इसके विपरीत विपक्षी प्रत्याशी ज्योति देवी को 6 सदस्यों ने ही वोट डाला, जबकि एक जिला पंचायत सदस्य ने मतदान करने से दूरी बनाए रखी।

FB IMG 1666953931070 1

भाजपा प्रत्याशी अमरदेई शाह (Amardei Shah) की एक बार पुनः जिला पंचायत रुद्रप्रयाग की कुर्सी पर विजयी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देने के साथ ही मिठाईयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

इस मौके पर रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी ने भी भाजपा की जीत पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने अमरदेई शाह को जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत निश्चित थी, क्योंकि पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के पास ही थी। हालांकि किन्हीं कारणों से बीच में अविश्वास प्रस्ताव की स्थिति उत्पन्न हुई, किंतु अब पुनः भाजपा को इस पद पर जीत मिली है।

रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर अमरदेई शाह (Amardei Shah) ने पार्टी नेतृत्व सहित जनपद के सभी जिला पंचायत सदस्यों एवं पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते उन्हें धन्यवाद दिया है।

Screenshot 20221028 185245 Facebook

 

 

यह भी पढें :  ब्रेकिंग (Transfer): शासन ने किया बड़ा फेरबदल, आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के तबादले। तीन जिलों के DM बदले

 

यह भी पढें : विरोध : केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में लगाई गई सोने की परत के सामने अध्यक्ष अजेंद्र अजय (Ajendra Ajay) के फोटो खिंचाने पर तीर्थ पुरोहितों का और भड़का गुस्सा

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: CM Dhami ने गृह मंत्रालय के चिंतन शिविर में किया प्रतिभाग, सोशल मीडिया पर प्रकाशित फर्जी खबर व भड़काऊ पोस्ट पर सख्ती से कानून बनाने की पैरवी

Next Post

ब्रेकिंग : दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो विमान (Indigo flight) में लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 184 यात्रियों की जान

दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो विमान (Indigo flight) में लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, 184 यात्रियों की बची जान दिल्ली/मुख्यधारा दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात बेंगलुरु जा रहे इंडिगो की फ्लाइट (Indigo flight) में आग लग गई। पायलट […]
IMG 20221029 WA0004

यह भी पढ़े