ब्रेकिंग : हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होंगे सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम, प्रतिभा सिंह रेस से बाहर हुईं - Mukhyadhara

ब्रेकिंग : हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होंगे सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम, प्रतिभा सिंह रेस से बाहर हुईं

admin
IMG 20221210 WA0048

कांग्रेस हाईकमान ने लगाई मुहर : हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होंगे सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh),

मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम, प्रतिभा सिंह रेस से बाहर हुईं

मुख्यधारा डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में 2 दिन चले सियासी घमासान के बाद आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है। सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh) हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होंगे। ‌‌‌‌इसके साथ ही प्रतिभा सिंह के समर्थक विधायक मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस संबंध में मुहर लगा दी गई है। रविवार को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और मंडी से कांग्रेस के सांसद प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे थीं। लेकिन बाद में सुखविंदर सिंह का पलड़ा भारी पड़ गया। विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए ।

गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आए। 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल में कांग्रेस के 40 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, जबकि भाजपा 25 पर सिमट गई। कांग्रेस की जीत के साथ ही पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद शुरू हो गया।

शुक्रवार को दिनभर शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में हंगामा होता रहा। बड़ी संख्या में प्रतिभा सिंह के समर्थक नारेबाजी करते रहे।

वहीं, प्रचार समिति के प्रमुख रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh) के समर्थक भी उनके पक्ष में नारेबाजी करते रहे। हालांकि, सुक्खू खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताते रहे।

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और सीएम पद की रेस में शामिल रहीं प्रतिभा सिंह के समर्थक सड़कों पर उतर आए। उन्होंने विधायक दल की बैठक के बीच विधानसभा के बाहर नारेबाजी की।

विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी विधानसभा पहुंचे थे।

आखिरकार शनिवार शाम हाईकमान की मीटिंग के बाद कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी।

 

यह भी पढ़ें : 3 राज्यों की सरकारों ने जारी किया अलर्ट, मौसम विभाग (weather department) ने तेज हवाएं और भारी बारिश की जताई संभावना

 

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने LBS मसूरी में सिविल सेवा के 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में कही ये बड़ी बात

Next Post

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Pushkar Dhami) ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली/देहरादून, मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Dhami) ने नई दिल्ली में निजी चैनल के कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता हमारे राज्य की जरूरत थी। इसे लेकर हमने चुनाव से […]
CM Photo 03 dt. 10 December 2022

यह भी पढ़े