पंतनगर : समूह की महिलाओं ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) का आभार जताया - Mukhyadhara

पंतनगर : समूह की महिलाओं ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) का आभार जताया

admin
pant 1

पंतनगर : समूह की महिलाओं ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) का आभार जताया

पंतनगर/मुख्यधारा

प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज पंतनगर जनपद ऊधम सिंह नगर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुलाकात कर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ ने ग्राम्य विकास विभाग के तहत एनआरएलएम (NRLM) के अंतर्गत जनपद में संचालित योजनाओं का लाभ महिला समूहों द्वारा लिया जा रहा है। जिसके लिए समूहों की महिलाओं ने विभागीय मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहे है।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: यहां ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरी (car crashed), दो गंभीर घायल

मंत्री ने समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जमकर सराहना की ओर कहा कि सरकार @सशक्त उत्तराखण्ड के विजन के साथ निरंतर अग्रसर है। मंत्री ने कहा वर्ष 2025 तक समूहों की सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर बबली कोरंगा, राधा पांडे, सुषमा, ममता, उषा यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढें :LPG Price : एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई बड़ी कटौती, नई कीमतें आज से लागू

Next Post

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल (Dr. Premchand Agarwal) ने जाना पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का स्वास्थ्य हाल

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल (Dr. Premchand Agarwal) ने जाना पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का स्वास्थ्य हाल देहरादून/मुख्यधारा कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ्य हाल जाना। इस दौरान प्रदेश के विकास कार्यों को […]
pream 1

यह भी पढ़े