ब्रेकिंग: यहां ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरी (car crashed), दो गंभीर घायल - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: यहां ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरी (car crashed), दो गंभीर घायल

admin
IMG 20230731 WA0089

ब्रेकिंग: यहां ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरी (car crashed), दो गंभीर घायल

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला 

पेट्रोल पंप के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर कमल नदी में जा गिरी, जिससे कार सवार  दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से निकालकर सड़क पर लाकर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पुरोला पहुंचाया गया है।

चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद गम्भीर हालत को देखते हायर सेंटर रैफर कर दिया है।

थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने जानकारी देते बताया कि आज सुबह करीब 10:30 पर नौगांव से आ रही ऑल्टो कार HP 24C3502 पेट्रोल पंप के निकट अनियंत्रित होकर सकड़ से करीब 50 मीटर नीचे कमल नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार विवेक (32) पुत्र देशराज और देवराज (37) पुत्र प्रेमलाल जनपद बिलासपुर हिमाचल प्रदेश गंभीर घायल हो गए थे।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएचसी के डाक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर किया गया है।

Next Post

LPG Price : एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई बड़ी कटौती, नई कीमतें आज से लागू

LPG Price Customer Relief एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई बड़ी कटौती, नई कीमतें आज से लागू मुख्यधारा डेस्क  आज एक तारीख को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को तेल कंपनियों ने बड़ी राहत दी है। एलपीजी सिलेंडर की […]
IMG 20230801 WA0001

यह भी पढ़े