चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय से उत्साहित टूर ऑपरेटरों व होटल व्यवसायियों ने किया महाराज का सम्मान - Mukhyadhara

चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय से उत्साहित टूर ऑपरेटरों व होटल व्यवसायियों ने किया महाराज का सम्मान

admin
maharaj 22

देहरादून/मुख्यधारा

न्यायालय द्वारा चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय से उत्साहित अनेक टूरऑपरेटरों एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने शनिवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से भेंट कर इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को प्रदेश के अनेक टूर ऑपरेटर एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से भेंट कर न्यायालय द्वारा चारधाम यात्रा खोलने के निर्णय का स्वागत करते हुए समय-समय पर उनकी समस्याओं के निराकरण करने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का सम्मान भी किया।

maharaj 1 1

इस मौके पर टूर ऑपरेटर एवं होटल एसोसिएशन से जुड़े अभिषेक अहलूवालिया, अंकित कुमार, प्रतीक कंडवाल, दिनेश डोभाल, संदीप सहानी, दीपक भल्ला, चंद्रकांत शर्मा, सुनील जायसवाल, जगदीश चंदोला, टी. एस. भंडारी, विक्रम राणा, गगनदीप विष्ट, आशुतोष शर्मा, गिरीश भाटिया, विशेष जगूडी, संजय शर्मा एवं हरीश भाटिया अधिक वजूद थे।

 

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखंड में इन प्रतिबंधों के साथ 21 सितंबर से खुलेंगे पांचवीं तक के सभी स्कूल। पढ़ें SOP

 

यह भी पढें: देवस्थानम बोर्ड में सभी तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक दस्तूर और अधिकार रखे गए हैं यथावत : महाराज

 

यह भी पढें: Big breaking : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर एसओपी जारी। क्या रहेंगे नियम व शर्तें, देखें पूरी सूची

 

यह भी पढें: CM धामी ने सहकारी बैंक की 10 मोबाईल एटीएम वैन को किया फ्लैग ऑफ

Next Post

पंजाब से बड़ी खबर : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया सीएम पद से इस्तीफा। जाखड़ व सिद्धू सीएम की दौड़ में सबसे आगे

मुख्यधारा न्यूज़ डेस्क पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल को आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में नए सीएम को लेकर घमासान शुरू हो गया है। जिनमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील […]
CAPTAIN AMARINDER SINGH1

यह भी पढ़े