आज महाराष्ट्र में एक साथ दो Vande Bharat Train शुरू होगी, मुंबई से पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, इन रेल रूटों पर दौड़ेगी - Mukhyadhara

आज महाराष्ट्र में एक साथ दो Vande Bharat Train शुरू होगी, मुंबई से पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, इन रेल रूटों पर दौड़ेगी

admin
metro

आज महाराष्ट्र में एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) शुरू होगी, मुंबई से पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, इन रेल रूटों पर दौड़ेगी

मुख्यधारा डेस्क

आज महाराष्ट्र को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3 बजे मुंबई के शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेंगे और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री मुंबई में आज जिन दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे उनमें से एक मुंबई-शिरडी जबकि दूसरी मुंबई-सोलापुर रेलवे रूट पर चलेगी। मुंबई को मिल रही इन दो ट्रेनों के साथ महाराष्ट्र से संचालित होने वाली वंदेभारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर तीन हो जाएगी। पिछले दिनों नागपुर से बिलासपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई थी। यह पहला मौका है जब एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। मुंबई और सोलापुर के बीच वंदे भारत ट्रेन से यात्री आरामदेह सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन यात्रियों को सोलापुर में सिद्धेश्वर, सोलापुर के पास अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर एवं पुणे के पास आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए बेहतरीन रहेगी।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने को देहरादून में धारा-144 लागू (Section-144) यहां रहेगी प्रभावी, आदेश जारी

जबकि मुंबई-साईंनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन महाराष्ट्र में नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिरडी, शनि शिंगणापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों तक लोगों की यात्रा को सुगम बनाएगी। मुंबई से शिरडी सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन मुंबई-शिरडी के बीच मथल घाट होते हुए जाएगी। करीब 340 की दूरी 5.25 घंटे में तय करने की संभावना है। मुंबई और सोलापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के भोर घाट के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन दोनों स्थानों के बीच लगभग 455 किमी की दूरी 6.35 घंटे में पूरा करेगी । मुंबई-शिरडी ट्रेन के चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए यात्रियों को मुंबई से नासिक तक की यात्रा के लिए 550 रुपये से 1150 रुपये के करीब खर्च करने पड़ सकते हैं।मुंबई से शिरडी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया चेयर कार के लिए 800 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1,630 रुपये तय किया जा सकता है।

यह भी पढ़े :ख्ती: उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को CM Dhami का अनुमोदन, आजीवन कारावास की सजा व 10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान

बता दें कि अब तक, देश में आठ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न अंतर्राज्यीय मार्गों पर शुरू की गई हैं, जिनमें मुंबई और गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। देश में सबसे पहले वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के रूट पर चली थी। इसके बाद रेलवे ने नई दिल्ली- माता वैष्णो देवी कटरा, गांधीनगर-मुंबई, नई दिल्ली-अंब अंदौरा, चेन्नई-मैसूर, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, सिकंदराबाद से लेकर विशाखापट्टनम रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई। वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर समेत तमाम सुविधाएं हैं। नई खूब‍ियों से लैस नेक्‍स्‍ट जनरेशन वाली वंदे भारत 2.0 ट्रेन में कवच (ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम) की सुविधा है।

यह भी पढ़े : Uttarakhand : भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर उबाल, देहरादून में सड़क पर उतरे हजारों युवक, पुलिस ने भांजी लाठियां, देखें वीडियो

Next Post

उत्तराखंड के 95 विकासखंडों में होंगी मिलट्स की गोष्ठियाँ, महिला स्वयं सहायता समूहों को भी किया जाएगा सम्मिलित : Ganesh Joshi

उत्तराखंड के 95 विकासखंडों में होंगी मिलट्स की गोष्ठियाँ, महिला स्वयं सहायता समूहों को भी किया जाएगा सम्मिलित: गणेश जोशी (Ganesh Joshi) देहरादून/मुख्यधारा सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कृषि विभाग के अधिकारियों के […]
joshi 5

यह भी पढ़े