गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर्व के साथ गणपति बप्पा के रंग में रंगी योग नगरी, महापौर अनिता ममगाई ने शहरवासियों को दी बधाई - Mukhyadhara

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर्व के साथ गणपति बप्पा के रंग में रंगी योग नगरी, महापौर अनिता ममगाई ने शहरवासियों को दी बधाई

admin
a 1 10

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर्व के साथ गणपति बप्पा के रंग में रंगी योग नगरी, महापौर अनिता ममगाई ने शहरवासियों को दी बधाई

शहर के विभिन्न स्थानों पर सजे पंडाल, घर-घर बिराजे बप्पा

ऋषिकेश/मुख्यधारा

गणेश चतुर्थी पर्व के साथ तीर्थ नगर गणपति बप्पा के रंग में रगंनी शुरू हो गई है। पर्व पर जहां आज विभिन्न स्थानों पर विघ्न विनाशक गणेशजी के पंडाल सजे वहीं बेहद श्रद्वापूर्वक बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने भी घरों मैं गणपति को स्थापित किया।

तीर्नगरी ऋषिकेश में मंगलवार से प्रथम पूजनीय भगवान श्रीगणेश की जय-जयकार शुरू हो गई है। इस दौरान जहां बाजारों में रौनक देखने को मिली, वहीं लोगों ने विधि विधान के साथ गणपति को स्थापित किया। पर्व पर  मेयर अनिता ममगाईं ने नगर वासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है।देशभर के साथ देवभूमि में भी रिद्धि-सिद्धि के दाता श्रीगणेश मंगलवार को घर-घर विराजे।

यह भी पढें : अच्छी खबर: पिथौरागढ़ की DM रीना जोशी (Reena Joshi) ने किसान के खेत में की धान फसल की कटाई, क्रॉप कटिंग प्रयोग का किया निरीक्षण

तीर्थनगरी में मेयर अनिता ममगाई ने आर्दश ग्राम पुष्कर मंदिर में एवं गणपति सेवा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर गणपति बप्पा की पूजा अर्चना कर सुख और सृमद्धि की मंगल कामना की। शहर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में  जबरदस्तहर्ष और उल्लास है। भगवान गणेश के जन्म उत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। गणेशजी को बुद्धि, समृद्धि, सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। यह उत्सव दस दिन बाद अनंत चतुर्थी के दिन समाप्त होता है।

गणेश चतुर्थी पर्व की बधाई देते हुए महापौर ने कहा कि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने पर्व पर शहरवासियों के तमाम विघ्न दूर करने और परिवार में सुख सृमद्धि की मंगलवार कामना भी की।उधर गणेश चतुर्थी पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं ने घरों में ही भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना की। श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ भगवान गणेश की स्तुति की। बाजारों में भी रौनक देखने को मिली।

यह भी पढें : मैदानी आलू ने फीकी की पहाड़ी आलू (mountain potatoes) की मिठास

Next Post

हल्द्वानी: अस्पतालों का स्वास्थ्य सचिव Dr. R. Rajesh Kumar ने किया औचक निरीक्षण, डेंगू मरीजों की जांच की धीमी गति पर जतायी कड़ी नाराजगी, अधिकारियों को फटकार लगाई

डेंगू नियंत्रण में कोताही बरती तो खैर नहीं : डा. आर राजेश कुमार स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार (Dr. R. Rajesh Kumar)  ने किया हल्द्वानी में अस्पतालों का औचक निरीक्षण डेंगू मरीजों की जांच की धीमी गति पर जतायी […]
IMG 20230919 WA0072

यह भी पढ़े