श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया एनसीसी दिवस (NCC Day) - Mukhyadhara

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया एनसीसी दिवस (NCC Day)

admin
IMG 20231129 WA0037

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया एनसीसी दिवस (NCC Day)

देहरादून/मुख्यधारा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को धूमधाम से एनसीसी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस परेड में चयनित होने वाले श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एनसीसी छात्राओं को शुभाशीष दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. यशवीर दीवान ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों को एनसीसी के छात्रों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अनुशासन सीखना चाहिए।

IMG 20231129 WA0035

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय लगातार प्रगति के पद पर अग्रसर है। इसका प्रमाण 2023 में रिपब्लिक डे परेड में विश्वविद्यालय के एनसीसी के छात्रों सागर कुमार, अमन डिमरी, विवेक रावत, हर्षिका कंडारी के चयन से मिलता है।

इस अवसर पर उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शैक्षिक समन्वयक डॉक्टर आरपी सिंह, मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर संजय शर्मा ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया।

IMG 20231129 WA0038 IMG 20231129 WA0033

कार्यक्रम में स्कूल आफ एजुकेशन की डीन डॉक्टर मालविका कांडपाल ने बताया कि 2021 से एन सी सी विश्वविद्यालय में है। आज श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सिर्फ लड़कों के लिए 29 यूके ही नहीं, बल्कि लड़कियों के लिए भी 11 यूके बटालियन स्थापित की गई है।

इस अवसर पर सहायक एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अनुष्का काला, कैडेट मेघा और कैडेट अनुष्का ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम का धन्यवाद प्रस्ताव लेफ्टिनेंट डॉ. खिलेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

Next Post

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. त्रिलोक सोनी (Dr. Trilok Soni) सम्मानित

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. त्रिलोक सोनी (Dr. Trilok Soni) सम्मानित देहरादून/मुख्यधारा पर्यावरण व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वृक्षमित्र नाम से मशहूर डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी (Dr. Trilok Soni) को श्री गुरु […]
IMG 20231129 WA0004

यह भी पढ़े