स्मृति: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन होने पर उत्तराखंड में दो दिन का राजकीय शोक - Mukhyadhara

स्मृति: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन होने पर उत्तराखंड में दो दिन का राजकीय शोक

admin
FB IMG 1644193430052

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड सरकार ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद उनके सम्मान में 2 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश के अनुसार महान गायिका लता मंगेशकर के आकस्मिक निधन होने पर उनके सम्मान में प्रदेश में 6 एवं 7 फरवरी को 2 दिन के लिए राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

IMG 20220207 WA0001

बताते चलें कि करोड़ों हिंदुस्तानियों के दिलों में राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार प्रात: निधन हो गया था। उनके निधन से देश भर में शोक की लहर छा गई है।

देश की स्वर कोकिला नाम से विख्यात लता मंगेशकर 92 साल की थी। मंगेशकर पिछले 28 दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी। चिकित्सकों की गहन निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा था।
इस दौरान उनके स्वास्थ्य में कई बार सुधार भी हुआ। हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भी रखा गया। जहां उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। जहां रविवार सुबह लता मंगेशकर जिंदगी की जंग हार गई।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी समेत देश के कई गणमान्य व्यक्तियों और करोड़ों हिंदुस्तानियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है।

यह भी पढें: बड़ी खबर: सिंगटाली पुल को लेकर हरीश रावत की बड़ी घोषणा। कांग्रेस सत्ता में आई तो प्राथमिकता से बनाएंगे सिंगटाली व बीन नदी का पुल

Next Post

रायपुर विधानसभा: विधायक उमेश शर्मा बोले :  जब तक काऊ जिंदा है, तब तक आपको बस्ती से हटाने कोई नहीं आ सकता  

मुख्यधारा/देहरादून  रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 60 में जनसभा के दौरान विधायक एवं रायपुर से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि जब तक काऊ जिंदा है, तब तक आपको बस्ती से हटाने कोई नहीं आ सकता। उन्होंने […]
1644199982193

यह भी पढ़े