वीडियो: यहां चट्टान खिसकने (disaster) से पूरी तरह ध्वस्त हुई सड़क। वैकल्पिक मार्ग का लिया जा रहा सहारा - Mukhyadhara

वीडियो: यहां चट्टान खिसकने (disaster) से पूरी तरह ध्वस्त हुई सड़क। वैकल्पिक मार्ग का लिया जा रहा सहारा

admin
1652353226252

ऊखीमठ। हल्की सी बरसात में भी पहाड़ों की राह दुर्गम (disaster) हो जाती है। ऐसे ही आज सुबह चोपता-गोपेश्वर मार्ग पर संसारी के निकट चट्टान खिसकने से पूरी सड़क भरभराकर खाई में गिर गई। इसे देख प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप गई। गनीमत रही कि उस दौरान उक्त जगह पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी।

वीडियो:

यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुण्ड-चोपता-गोपेश्वर मार्ग पर चट्टान खिसकने (disaster) से सड़क संपर्क मार्ग बाधित हो गया। बताया गया कि बरसात से ऊपरी तरफ धीरे-धीरे पानी का रिसाव होता रहा, जिससे चट्टान खिसकने के साथ ही सड़क भी पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

सूचना पर पुलिस बल व प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। यातायात बाधित होने के कारण फिलहाल अभी वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया जा रहा है। इसके साथ ही मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं, किंतु इस पर अभी समय लग सकता है।

1652353266001

थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार कुण्ड-ऊखीमठ के बीच यातायात की आवाजाही बंद कर दी गई है। गुप्तकाशी से ऊखीमठ, चोपता, गोपेश्वर व बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों व ग्रामीणों को विद्यापीठ मोटरमार्ग से रवाना किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही सड़क मार्ग सुचारू नहीं होता है तो तहसील मुख्यालय व मदमहेश्वर घाटी में खाद्यान का संकट भी बढ सकता है। ग्रामीण बताते हैं कि यदि तोड़ी डाली-पठाली-काकड़ागाड-मोटरमार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया होता तो आपदा के समय यह मार्ग आज वैकल्पिक मार्ग बन सकता था।

Next Post

ब्रेकिंग: सड़क दुर्घटनाओं (accident) से किसी की न जाए जान। मुख्य सचिव ने एनएच, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने नेशनल हाईवे, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी आदि सभी सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा और […]
1652368660920

यह भी पढ़े