गुड न्यूज़: पुरोला (purola) ब्लाक का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर - Mukhyadhara

गुड न्यूज़: पुरोला (purola) ब्लाक का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

admin
IMG 20220415 WA0049
  • 24 अप्रैल पंचायतीराज दिवस पर दिल्ली में पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
  • विकास कार्यो में गुणवत्ता,जन सहभागिता, अभिलेखों के रखरखाव के लिए किया जायेगा सम्मानित

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला

क्षेत्र में विकास कार्यो में जन सहभागिता एवं कार्यों में गुणवत्ता समेत सरकारी अभिलेखों के बेहतर रख रखाव को लेकर उत्तरकाशी जनपद के पुरोला (purola) विकासखंड का चयन पं दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है।

ब्लाक प्रमुख रीता पंवार समेत पुरस्कार के लिए चयनित उत्तराखंड के ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतीराज दिवस पर 24 अप्रैल को दिल्ली में पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन होने पर विकासखंड (purola) कर्मचारियों, ग्रामीणों एंव प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खुशी की लहर है।

पुरस्कारों के लिए चयन होने पर पुरोला (purola) ब्लाक प्रमुख रीता पंवार ने खुशी जाहिर कर भारत सरकार, पंचायत राज विभाग का आभार प्रकट कर कहा कि प्रखंड की 43 ग्राम सभाओं में ग्राम्य विकास की तमाम योजना के तहत गांवों में सिंचाई नहरों, स्वच्छता, पेयजल आदि कार्य किये जा रहे हैं, क्षेत्र सभी प्रतिनिधियों की सहभागिता व कर्मचारियों के सहयोग अभिलेखों का इमानदारी से रखरखाव तथा गांवों तमाम विकास कार्य पारदर्शी तरीके से किए जा रहे हैं, इन्हीं को लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार को पुरोला प्रखंड का चयन होना कर्मचारियों, सभी प्रतिनिधियों के सहयोग का परिणाम है।

प्रमुख रीता पंवार ने प्रखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयन होने पर सभी आभार व्यक्त किया गया।

विधायक दुर्गेश्वर लाल, क्षेत्र पंचायत प्रमुख मोरी बचन पंवार व जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत ने पुरोला प्रखंड को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन पर खुशी जाहिर कर बधाई दी।

वहीं पुरोला (purola) नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष प्यारेलाल हिमानी व प्रधान सगठन अध्यक्ष अंकित रावत, राजपाल, पंवार राजेंद्र रावत, गोविंद पंवार, नवीन गैरोला, उप प्रमुख सरीता रावत, सुभाष सिंह नेगी, बलदेव रावत, पवन नौटियाल, रामचंद्र पंवार, विनोद असवाल आदि ने पुरस्कार के लिए चयन पर खुशी जताई है।

Next Post

ग्राफिक एरा (graphic era) में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन। रघुवंशी को काव्य गौरव सम्मान

मदद करते हो तो तस्वीर खींच लेते हो… देहरादून। ग्राफिक एरा (graphic era) डीम्ड यूनिवर्सिटी में देश के नामचीन कवियों ने शब्दों के पैनेपन का अहसास कराने के साथ ही देश प्रेम की अलख भी जगाई। सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि […]
images 2022 04 15T225212.103

यह भी पढ़े