केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में बंदर व लंगूरों की गणना के लिए फील्ड कर्मचारी-अधिकारियों को किया प्रशिक्षित - Mukhyadhara

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में बंदर व लंगूरों की गणना के लिए फील्ड कर्मचारी-अधिकारियों को किया प्रशिक्षित

admin
van prabhag
गोपेश्वर/मुख्यधारा
वन कर्मियों को बंदर व लंगूरों की गणना के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वन्य जीवों की सटीक गणना की जा सके।
इसी कड़ी में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के प्रभागीय वनाधिकारी इंद्र सिंह नेगी के निर्देशन में प्रभाग के अंतर्गत फील्ड कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
बताते चलें कि उत्तराखण्ड वन विभाग द्वारा भारतीय वन्य जीव संस्थान के तकनीकी सहयोग से मध्य हिमालय क्षेत्र (>1000 और <3,500 मीटर) में वन्य जीवों की गणना तथा संपूर्ण प्रदेश के लिए बंदर तथा लंगूरों की गणना की जानी है। उक्त वन्य जीव गणना के क्रम में दिनांक 15 दिसंबर 2021 को गोपेश्वर में स्थित जिला पंचायत के सभागार में भारतीय वन्य जीव संस्थान की टीम द्वारा केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के समस्त फील्ड कर्मचारियों एवं अधिकारियों को थ्योरिटिकल तथा प्रैक्टिकल रूप से प्रशिक्षित किया गया।
इस प्रशिक्षण में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग 110 कर्मचारियों व अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उप वन संरक्षक, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग इंद्र सिंह नेगी ने समस्त कर्मचारियों / अधिकारियों को पूर्ण लगन एवं निष्ठा के साथ वन्य जीव गणना करने के लिए निर्देशित किया।

यह भी पढेंः बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति के बाद ट्रांसफर। देखें सूची

यह भी पढेंः दुःखदः कुन्नूर हैलीकॉप्टर हादसे में एकमात्र जीवित बचे कैप्टन वरुण सिंह का निधन

Next Post

बड़ी खबर: नमामि गंगे के तहत प्रदेश को 6 करोड़ की दो महत्वपूर्ण योजनाओं की मिली स्वीकृति

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सीमान्त क्षेत्र खटीमा से सटे झनकईयां स्थान पर 3.62 करोड़ के दो स्नान घाटों के निर्माण तथा ऋषिकेश में 2.50 करोड़ लागत वाली घाट क्लीनिंग परियोजना की स्वीकृति प्रदान किये जाने पर […]
namami gange

यह भी पढ़े