नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व (nandadevi biosphere), गोपेश्वर वृत्त के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारी/कर्मचारी व स्वयंसेवी सम्मानित - Mukhyadhara

नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व (nandadevi biosphere), गोपेश्वर वृत्त के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारी/कर्मचारी व स्वयंसेवी सम्मानित

admin
IMG 20220815 WA0061

गोपेश्वर/मुख्यधारा

15 अगस्त 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में वृत्त, नन्दादेवी बायोस्फियर (nandadevi biosphere) रिजर्व, गोपेश्वर वृत्त के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न अधिकारी / कर्मचारियों / स्वयंसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया।

IMG 20220815 WA0064

कार्यक्रम की अध्यक्षता निशान्त वर्मा, मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबन्धन, उत्तराखण्ड/ निदेशक नन्दादेवी बायोस्फियर बायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर द्वारा की गई तथा केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी इन्द्र सिंह नेगी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

निशान्त वर्मा, मुख्य वन संरक्षक द्वारा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव सुरक्षा वनाग्नि सुरक्षा कार्यों में सराहनीय कार्य करने वाले 10 अधिकारी/कर्मचारियों / स्वयंसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया।

IMG 20220815 WA0065

सम्मानित होने वाले अधिकारी/कर्मचारी

  • वन क्षेत्राधिकारी, गोपेश्वर रेंज आरती मैठाणी को वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रबन्धन के क्षेत्र में
    सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश भट्ट को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में
  • प्रवक्ता धन सिंह घरिया को स्थानीय छात्र-छात्राओं के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु
  • वन आरक्षी सन्तोष सिंह रावत को वृक्षारोपण कार्यों में विशेष योगदान हेतु
  • दैनिक श्रमिक जय प्रकाश किमोठी को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में
  • राजेन्द्र सिंह रावत
  • विजेन्द्र कठैत
  • सुनीलनाथन बिष्ट एवं
  • प्रेमपाल सिंह

को वनाग्नि सुरक्षा कार्यों में विशेष योगदान देने के फलस्वरूप प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Next Post

केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के गोपेश्वर रेंज के मोर वासा तोक में अमृत सरोवर (Amrit Sarovar) का लोकार्पण

गोपेश्वर/मुख्यधारा केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज गोपेश्वर रेंज के मोर वासा तोक में अमृत सरोवर (Amrit Sarovar) का लोकार्पण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। 15 अगस्त 2022 […]
IMG 20220815 WA0108

यह भी पढ़े