यू.के.एस.एस.एस.सी. (UKSSSC) के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था - Mukhyadhara

यू.के.एस.एस.एस.सी. (UKSSSC) के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

admin
IMG 20230523 WA0002

यू.के.एस.एस.एस.सी. (UKSSSC) के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया
ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन सेवा आयेग (यू.के.एस.एस.एस.सी.) के अध्यक्ष वरिष्ठ आपीएस जीएस मर्तोलिया ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। जी.एस. मर्तोलिया ने श्री महाराज जी के साथ शिष्टाचार भेंट की व श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

उत्तराखण्ड में पलायन, रोजगार की समस्या, प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन की चुनौतियों व प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल आयोजन जैसे समसामयिक विषयों पर दोनों के मध्य विस्तृत चर्चा हुई।

शनिवार सुबह 10 बजे उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन सेवा आयेग (यूके.एस.एस.एस.सी.) के अध्यक्ष वरिष्ठ आईपीएस जी.एस. मर्तोलिया श्री दरबार साहिब पहुंचे।

IMG 20230523 WA0004

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। यू.के.एस.एस.एस.सी. के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापरक शिक्षा व हर आम आदमी की पहुंच तक दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की।

उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयुष्मयान योजना, गोल्डन कार्ड योजना, ईसीएचएस, सीजीएचएस व अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थान बताया।

IMG 20230523 WA0003

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने यू.के.एस.एस.एस.सी. के अध्यक्ष को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के कार्यों से अवगत कराया।

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (Indiresh Hospital) के यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर को राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में प्रथम पुरस्कार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (Indiresh Hospital) के यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर को राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में प्रथम पुरस्कार यूरोलॉजी सोसाइटी ऑफ इण्डिया के यूरोलीथियासिस सैक्शन की प्रथम राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन पीजीआई चण्डीगण्ढ में हुआ देश-विदेश से 300 से अधिक डॉक्टरों […]
IMG 20230523 WA0013

यह भी पढ़े