हरकी पैड़ी पर की पूजा-अर्चना : धामी सरकार की मंत्री रेखा आर्य (rekha arya) भगवा पहन कांवड़ यात्रा पर निकली, किया जलाभिषेक - Mukhyadhara

हरकी पैड़ी पर की पूजा-अर्चना : धामी सरकार की मंत्री रेखा आर्य (rekha arya) भगवा पहन कांवड़ यात्रा पर निकली, किया जलाभिषेक

admin
IMG 20220726 WA0026

हरिद्वार/मुख्यधारा

आज सुबह हरिद्वार हर की पैड़ी पर अलग नजारा दिखाई दिया। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (rekha arya) ने अपने पूरे लाव लश्कर के साथ भगवा वस्त्र पहनकर कांवड़ उठाई। इस मौके पर मंत्री रेखा आर्य के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी पैदल सुरक्षा में चलते हुए दिखाई दिए।

सबसे पहले महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य (rekha arya) गंगा ने हर की पैडी ब्रह्मकुंड पहुंचीं। यहां उन्होंने गंगा पूजन किया। उसके बाद भगवान शिव का अभिषेक किया।

उन्होंने हर की पैड़ी की प्रबंध कारिणी सभा और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज और अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय संरक्षक महंत हरि गिरि महाराज के साथ गंगा तट पर कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया।

महंत रवींद्र पुरी महाराज ने उन्हें कांवड़ यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया और उनके महिला सशक्तिकरण के इस कार्य के लिए उनकी सराहना की।

IMG 20220726 WA0037

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का बेटियों को बचाने के लिए जो कांवड़ यात्रा शुरू की गई है वह अनोखी है और मां गंगा उनकी इस यात्रा को सफल करेगी।

सावन के महीने में उन्होंने भ्रूण हत्या रोकने के लिए जो कांवड़ यात्रा शुरू की है, वह सफल होगी। बाद में मंत्री रेखा आर्य हरिद्वार से कांवड़ चढ़ाने के लिए ऋषिकेश वीरभद्र महादेव मंदिर में जल चढ़ाया। इस मौके पर हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। ‌

Next Post

लक्ष्य : CM Dhami ने पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। अधिकारियों को अगले 10 सालों का रोडमैप बनाने के निर्देश

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाए। जनपदों में मुख्य विकास अधिकारियों […]
1658839373830

यह भी पढ़े