धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य तथा ऐतिहासिक फैसले: गणेश जोशी - Mukhyadhara

धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य तथा ऐतिहासिक फैसले: गणेश जोशी

admin
g 1 1

धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य तथा ऐतिहासिक फैसले: गणेश जोशी

हरिद्वार/मुख्यधारा

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार डाल कोटी स्थित अतिथि गृह में धामी सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा इन तीन वर्षो में उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक फैसले तथा अनेकों जनहित के दृष्टिगत विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, लैंड जिहाद जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए कहा प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सरकारी नौकरी ने महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण लागू किया गया है। इससे महिला सशक्तिकरण को और अधिक बल मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके सभी आश्रित पात्रों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें :आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन ने 74वें स्थापना दिवस आयोजित किया रक्तदान शिविर

मंत्री गणेश जोशी ने कहा नारी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रोजेक्ट कॉस्ट का 30 प्रतिशत या एक लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु लखपति दीदी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। वर्तमान में करीब 80 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सलाना पांच से सात लाख कमाकर लखपति दीदी बनी है। सरकार ने 2025 तक 1.50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश में खरीद पर किसानों को 20 रूपए प्रति कुंतल का बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही गन्ना के मूल्य में 20 रूपए प्रति क्विंतल की वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: नाबार्ड की ग्रामीण आधारभूत सुविधा विकास निधि के तहत जिले में 223 करोड़ 12 लाख की धनराशि का वित्त पोषण

राज्य सरकार किसानों को तीन लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही किसानों को ‘फार्म मशीनरी बैंक’ योजना के अंतर्गत 80 फीसदी तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगभग साढ़े चार हजार जैविक क्लस्टरों में काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि के माध्यम से वर्तमान में प्रदेश में योजना के अंतर्गत किसानों की संख्या 9.13 लाख है, जिसमें राज्य के 771567 किसानों को रुपए 166.08 करोड़ की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई। सरकार ने मिलेट्स के तहत मंडुवे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 35.78 रू.तय किया है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को भी वितरित किया जा रहा है। 2025 तक मिलेट उत्पादन को दुगना करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री की घोषणाओं के सम्बन्ध में प्रत्येक विभाग की अलग-अलग समीक्षा की जाएगी

मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में देहरादून में शहीद सैनिकों को समर्पित सैन्यधाम की स्थापना की जा रही है। सैन्यधाम के निर्माण के लिए प्रदेश के 1734 शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी लाई गई है। जिसका कार्य तेजी से चल रह है शीघ्र ही जनता को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा शहीद सैनिकों के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित किया जा रहा है। अब तक आश्रित परिवारों के 26 लोगों को राजोगर प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा मुखामंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उतराखंड सरकार ने वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुस्त अनुदान राशि में वृद्धि की है। उन्होंने कहा प्रदेश में गंगा के किनारे 5 कि०मी० के कोरिडोर में प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने हेतु ‘नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कोरिडोर योजना” बनाने हेतु कैबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीन वर्षो के कार्यकाल के में शिक्षा स्वास्थ्य, युवा, किसान, रोजगार सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के चौमुखी विकास तथा देश से अग्रणी राज्यों में उत्तराखंड को शामिल करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें : प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव)/मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डॉ० समीर सिन्हा ने नन्दादेवी बायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर में वनाधिकारियों को दिए ये निर्देश

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का हो रहा सर्वांगीण विकास: रेखा आर्या

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का हो रहा सर्वांगीण विकास: रेखा आर्या मंत्री रेखा आर्या का विपक्ष पर हमला कहा विपक्ष को आता है सिर्फ भ्रष्टाचार करना भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की जगह है सलाखों के पीछे […]
r 1 5

यह भी पढ़े