ब्रेकिंग : UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप, बिहार की गरिमा लोहिया ने हासिल की दूसरी रैंक - Mukhyadhara

ब्रेकिंग : UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप, बिहार की गरिमा लोहिया ने हासिल की दूसरी रैंक

admin
IMG 20230523 WA0025

यूपीएससी (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप

बिहार की गरिमा लोहिया ने हासिल की दूसरी रैंक

मुख्यधारा डेस्क 

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है।

यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा टॉप करने वाली इशिता किशोर ने दिल्ली श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट किया। अपने कॉलेज में उन्हें मेधावी छात्रों में गिना जाता था।

इशिता ने अपनी लगन और मेहनत से ना सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने कॉलेज का भी परचम लहराया है। वहीं बिहार की बेटी गरिमा लोहिया ने भी दूसरा रैंक लाकर एक कीर्तिमान बनाया है।

बक्सर के बंगला घाट मोहल्ले की रहने वाली गरिमा यूपीएससी में सेकंड टॉपर आई है जिसके बाद पूरे बक्सर में खुशी की लहर है। जो युवा वर्ग है वह बधाई देने के लिए उनके घर पर पहुंच रहे हैं।

गरिमा के बक्सर स्थित बंगला घाट मोहल्ले के घर में काफी भीड़ लगी हुई है। गरिमा लोहिया बक्सर की एक व्यवसायी परिवार से हैं। उनके दादाजी का नाम नारायण लोहिया है जो बक्सर में व्यवसायी हैं।

गरिमा ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु 7 साल पहले हो गई थी जिसके बाद वो काफी टूट गई थीं, लेकिन गरिमा ने हिम्मत नहीं खोया और अपनी पढ़ाई जारी रखी। गरिमा ने बताया कि उन्होंने स्कूलिंग बक्सर से की और टेंथ यहां के वुडस्टॉक स्कूल से पास करने के बाद दिल्ली अध्ययन के लिए चली गई।

गरिमा ने बताया कि कोरोना काल में ही वह बक्सर अपने घर आ गई और इसके बाद यहां रह कर के खुद से सेल्फ स्टडी की। तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा रहीं। इनके मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।

फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स सामान्य, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं।

UPSC ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू किए थे, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई 2023 को समाप्त हुआ था।

UPSC द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

UPSC ने सिविल सर्विस सेवा परीक्षा 2022 के तहत IAS, IPS सहित 1011 पदों पर भर्ती निकाली है। परीक्षार्थियों के मार्क्स लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।

Next Post

अच्छी खबर: 25 मई से देहरादून-दिल्ली के बीच शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express), ट्रेन का किया गया ट्रायल

अच्छी खबर: 25 मई से देहरादून-दिल्ली के बीच शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express), ट्रेन का किया गया ट्रायल देहरादून/मुख्यधारा एक दिन बाद उत्तराखंड और दिल्ली के बीच देश की सबसे हाईटेक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने […]
b 1 15

यह भी पढ़े