upsc result 2021: यूपीएससी परीक्षा में लहराया लड़कियों का परचम। श्रुति शर्मा रही टॉपर। उत्तराखंड की दीक्षा जोशी ने हासिल की 19वीं रैंक - Mukhyadhara

upsc result 2021: यूपीएससी परीक्षा में लहराया लड़कियों का परचम। श्रुति शर्मा रही टॉपर। उत्तराखंड की दीक्षा जोशी ने हासिल की 19वीं रैंक

admin
FB IMG 1653908666867

देहरादून। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम (upsc result 2021) जारी कर दिया है। इस बार भी लड़कियों का परचम लहराया। पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार यूपीएससी परीक्षा को श्रुति शर्मा ने टॉप किया है।

वहीं उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की पुत्री दीक्षा जोशी ने इस परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता पर प्रदेश में खुशी की लहर है।

यूपीएससी द्वारा जारी किए गए सिविल सेवा परीक्षा 2021 का रिजल्ट (upsc result 2021) आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

ये रहे इस बार के टॉप 10 टॉपर

  • प्रथम स्थान – श्रुति शर्मा
  • द्वितीय स्थान- अंकिता अग्रवाल
  • तृतीय स्थान – गामिनी सिंगला
  • चतुर्थ स्थान – ऐश्वर्य वर्मा
  • पांचवा स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी
  • छठा स्थान – यक्ष चौधरी
  • सातवां स्थान – सम्यक एस जैन
  • आठवां स्थान – इशिता राठी
  • नौवां स्थान – प्रीतम कुमार
  • दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा

भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की पुत्री दीक्षा जोशी ने हासिल की 19वीं रैंक

आल इंडिया स्तर पर 19वीं रैंक हासिल करने वाली डा. दीक्षा जोशी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की पुत्री हैं। वह पिथौरागढ़ जनपद की निवासी हैं। दीक्षा की सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर है। साथ ही जनपद और प्रदेश मुख्यालय से परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

दीक्षा जोशी की प्राथमिक शिक्षा पिथौरागढ़ जिले में हुई। इसके बाद मल्लिकार्जुन स्कूल से दसवीं पास किया। तत्पश्चात वेल्हम गर्ल्स कालेज देहरादून से इंटरमीडिट परीक्षा उत्तीर्ण की।

इसके अलावा हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने दून हॉस्पिटल में इंटर्नशिप किया। इसी दौरान उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का संकल्प लिया और तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने यह परीक्षा तीसरी बार में पास की।

Next Post

ब्रेकिंग: अब गैरसैंण नहीं, देहरादून में 14 से 20 जून तक होगा बजट सत्र (Budget Session)

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में विधानसभा बजट सत्र (Budget Session) से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। पंचम विधानसभा के वर्ष 2022 का द्वितीय सत्र का संशोधन कर दिया गया है। अब देहरादून में ही बजट सत्र आयोजित किया जाएगा। इस संबंध […]

यह भी पढ़े