Corona अपडेट : आज उत्तराखंड में 483 पाॅजीटिव और तीन मौत। एक्टिव मामले 4296 और दस हजार स्वस्थ - Mukhyadhara

Corona अपडेट : आज उत्तराखंड में 483 पाॅजीटिव और तीन मौत। एक्टिव मामले 4296 और दस हजार स्वस्थ

admin
images 42

देहरादून। वीकेंड पर पर आज एक बार फिर से उत्तराखंड में 483 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैैं। अब एक्टिव मामलों की संख्या  4296 पहुंच गई है। इसके अलावा आज 345 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में तीन और लोगों की मौत हुई है, जबकि अभी भी 13837 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।

आज शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 7891 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 483 लोग पाॅजिटिव पाए गए।

आज इन जिलों से इतने मरीज

  • आज सर्वाधिक हरिद्वार जनपद से 133 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। देहरादून से 82 मरीज पाए गए हैं। नैनीताल से 97 लोग संक्रमित पाए गए। उधम सिंह नगर से 81 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उत्तरकाशी से 41 मरीज सामने आए हैं।
  • इसके अलावा अल्मोड़ा से 19, बागेश्वर से दो, चमोली से 4, चंपावत से एक, पौड़ी गढ़वाल से 3, पिथौरागढ़ से 5, रुद्रप्रयाग से 12 और टिहरी गढ़वाल से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अब तक प्रदेश में 266862 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज 6952 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इस प्रकार अब उत्तराखंड में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 14566 हो गई है, जबकि इनमें से 10021 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 68.80% है।

20200822 194432

यह भी पढें : जाति प्रथा : जाति के आधार पर छोटा-बड़ा समझने की सोच दफन किए बिना आगे नहीं बढ़ सकता देश

यह भी पढें : पत्रकारिता जगत के इस पुरोधा का लेखन में पचास वर्षों का सफर पूरा। आजादी के छह दिन बाद 22 अगस्त 1947 को हुआ था जन्म

Next Post

पौड़ी गढ़वाल के कोयलगांव संगलाकोटी क्षेत्र में गुलदार का आतंक। खौफ के साये में जीने को मजबूर ग्रामीण

पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत कई गांवों में गुलदार का आतंक बना हुआ है और लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार पौड़ी जनपद के एकेश्वर विकासखंड के कोयलगांव, हलुणी, […]
lepard

यह भी पढ़े