ब्रेकिंग: बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय की बहु नाजिया (najiya) कोच्चि हवाई अड्डे से गिरफ्तार। ये था प्रकरण - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय की बहु नाजिया (najiya) कोच्चि हवाई अड्डे से गिरफ्तार। ये था प्रकरण

admin
Screenshot 20220526 195727 Gallery

मुख्यधारा/देहरादून

भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय की बहु (najiya) को पुलिस ने कोच्चि हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर दिया है। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था।

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोच्चि हवाई अड्डे पर लुक आउट सर्कुलर के आधार पर नाजिया (najiya) को गिरफ्तार कर दिया गया। नाजिया के खिलाफ राजपुर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

देहरादून के मुकेश जोशी ने 12 मार्च 2017 को राजपुर थाने में सचिन उपाध्याय की पत्नी नाजिया (najiya) के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकेश जोशी द्वारा शिकायत में बताया गया था कि 2012 में भी दिल्ली में उन्होंने सचिन उपाध्याय व उनकी पत्नी नाजिया (najiya) के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में सचिन को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उनकी पत्नी नाजिया पर एक हजार रुपए का इनाम रखा गया था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

इस समझौते के अनुसार मुकेश को सचिन ने 2 करोड़ 65 लाख रुपए देने थे। तय हुआ कि जब तक मुकेश को ये पैसे नहीं दिए जाएंगे, तब तक सचिन व नाजिया की एक संपत्ति मुकेश के पास बंधक के रूप में रहेगी।

मुकेश जोशी ने कई बार अपने पैसे मांगने का प्रयास किया, किंतु सफलता नहीं मिली। आरोप है कि इसी दौरान जो संपत्ति मुकेश जोशी के पास बंधक के रूप में थी, उस संपत्ति पर सचिन उपाध्याय व नाजिया ने बैंक से लोन ले लिया। मुकेश ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने पैसे देने से मुकुर गए और उल्टा धमकी देने लगे।

बाद में इस मामले में एसआईटी ने जांच की और जनवरी 2020 में सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। नाजिया तभी से फरार चल रही थी। इसी कड़ी में आज कोच्चि एयरपोर्ट से नाजिया को गिरफ्तार कर दिया गया। दून पुलिस कोच्चि के लिए रवाना हो गई है।

Screenshot 20220526 195755 Gallery
बताते चलें कि नाजिया देहरादून राजपुर रोड पर डब्ल्यूआईसी के निदेशक भी हैं।

नाजिया भाजपा के टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय की पत्नी हैं। वह विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए और विधायक चुने गए। इससे पहले वह कांग्रेस में रहे। बताते हैं कि जब-जब उनके भाई सचिन और बहु नाजिया का मामला मीडिया की सुर्खियों में आता है, किशोर भी असहज हो जाते हैं।

 

 

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग : इन सहा. समीक्षा अधिकारियों का हुआ promotion, बने समीक्षा अधिकारी, देखें सूची

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: दून में चौकी प्रभारियों के तबादले (si transfer)। जानिए किस चौकी का कौन बना नया प्रभारी

Next Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड (PCS) राज्य सिविल अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 के प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित। देखें रोल नंबर

देहरादून। लोक सेवा आयोग हरिद्वार ने 3 अप्रैल, 2022 को सम्पन्न उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 (PCS) के प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर परीक्षाफल घोषित किया गया है। इन अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए […]

यह भी पढ़े