corona अपडेट : उत्तराखंड में आज 684 नए मामले और 1031 स्वस्थ - Mukhyadhara

corona अपडेट : उत्तराखंड में आज 684 नए मामले और 1031 स्वस्थ

admin
covid 19

देहरादून। उत्तराखंड में आज 684 नए मरीज सामने आए है। इसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 11507 पहुंच गई है। आज 13 और मरीजों की मौत हुई है, जबकि विभिन्न अस्पतालों से 1031 मरीज स्वस्थ हुए हैं और उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
शाम को जारी जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 9082 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

आज इन जिलों से इतने मरीज

  • देहरादून जनपद से 161 मरीज सामने आए हैं।
  • हरिद्वार से 80 लोग पॉजीटिव पाए गए।
  • नैनीताल से 58 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई।
  • ऊधमसिंहनगर जिले से आज 131 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • अल्मोड़ा से 114 नए मरीज आए हैं।
  • चंपावत से 5 लोग पॉजीटिव पाए गए।
  • बागेश्वर जिले से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
  • पिथौरागढ़ से 27 मरीज सामने आए हैं।
  • उत्तरकाशी से 42 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • टिहरी गढ़वाल से 0 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 32 लोग पॉजीटिए हुए हैं।
  • रुद्रप्रयाग जिले से 14 मरीज संक्रमित पाए गए।
  • चमोली से आज 17 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

20200924 194420

अब तक प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 44404 पर पहुंच गया है, जिनमें से 32154 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 72.41 प्रतिशत है। अब तक प्रदेश में 542 मरीजों की मौत हो चुकी है और 201 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। अब तक प्रदेश में 580667 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी भी 11421 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।
बहरहाल, जिस प्रकार से कई प्रयासों के बाद भी उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है, उससे बचाव एवं जागरूकता से ही कोरोना से दूर रहा जा सकता है।

Next Post

अल्मोड़ा : तहसील भनोली के ग्राम काभड़ी में 70 लोग कोरोना पॉजिटिव। क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के एक गांव में 70 लोगों के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद आज जनपद में 114 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक गांव में इतने अत्यधिक मरीज सामनेे आने के बाद संंक्रमण की […]
corona virus in uttarakhand

यह भी पढ़े