uttarakhand-me-total-corona-positive-cases-47995,

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की रिवकरी दर हुई 79.30 प्रतिशत। आज 493 नए मामले

admin
coronav660

देहरादून। आज प्रदेश में 497 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 1493 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 9122 रह गई है। आज 11 और मरीजों की मौत हुई है।

आज जनपदवार मामले 

देहरादून जनपद से 174 मरीज सामने आए हैं।
हरिद्वार से 53 लोग पॉजीटिव पाए गए।
नैनीताल से 47 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई।
ऊधमसिंहनगर जिले से आज 60 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
अल्मोड़ा से 1 नए मरीज आए हैं।
चंपावत से 15 लोग पॉजीटिव पाए गए।
बागेश्वर जिले से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
पिथौरागढ़ से 15 मरीज सामने आए हैं।
उत्तरकाशी से 40 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
टिहरी गढ़वाल से 65 लोग संक्रमित हुए हैं।
पौड़ी गढ़वाल से आज कोई पॉजीटिए नहीं हैं।
रुद्रप्रयाग जिले से 4 मरीज संक्रमित पाए गए।
चमोली से आज 13 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

20200929 192247 1

अब तक प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 47995 पर पहुंच गया है, जिनमें से 38059 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अब तक प्रदेश में 591 मरीजों की मौत हो चुकी है और 223 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। अब तक प्रदेश में 628736 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी भी 11746 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
बहरहाल, जिस प्रकार से कई दिनों से लगातार मरीजों के आंकड़ों में गिरावट देखी जा रही है और मरीजों की रिकवरी दर में सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है, इससे प्रदेश का आम जन के साथ ही प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी राहत महसूस कर रहा है। अब देखना यह है कि कब तक कोरोना से प्रदेश को निजात मिल पाती है।

यह भी पढें : पति-पत्नी का रिश्ता हुआ तार-तार, पति ने रुपयों के लालच में करवाया बलात्कार

Next Post

द्वारीखाल: किनसुर ग्रामसभा में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा शुरू। ग्रामसभा को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प

द्वारीखाल। पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्रामसभा किनसुर में आज गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर किनसुर ग्रामसभा के प्रधान दीपचन्द शाह ने ग्रामसभा वासियों के साथ […]

यह भी पढ़े