बड़ी खबर कोरोना : पांच जिलों के 86 कंटेनमेंट जोन की ओर न करें रुख। आज 81 मामले। कुल आंकड़ा 2023/स्वस्थ हुए 1254 - Mukhyadhara

बड़ी खबर कोरोना : पांच जिलों के 86 कंटेनमेंट जोन की ओर न करें रुख। आज 81 मामले। कुल आंकड़ा 2023/स्वस्थ हुए 1254

admin
covid 19 1
मुख्यधारा ब्यूरो 
देहरादून। आज 81 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इस प्रकार अब कुल संख्या 2023 पहुंच गई है, जबकि इनमें से 1254 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 5 जिलों में 86 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, जहां बड़ी सतर्कता बरती जा रही है।
आज शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 38 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इससे पहले दोपहर के बुलेटिन में 43 कोरोना संक्रमित सामने आए थे।

आज इन जिलों से पाए गए इतने संक्रमित

  •  देहरादून जनपद से 35 मामले पाए गए हैं। जिनमें से 6 लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में आई है।
  •  हरिद्वार जनपद से 3 मामले सामने आए हैं।
  •  बागेश्वर से 5 मरीज पाए गए।
  •  उधमसिंहनगर जिले में 3 लोगों को की पुष्टि हुई है।
  • अल्मोड़ा जिले से 14 मरीज पाए गए।
  • नैनीताल जनपद से 8 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  •  पौड़ी गढ़वाल से एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  •  रुद्रप्रयाग जिले में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  •  टिहरी गढ़वाल में 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  •  उत्तरकाशी से एक व्यक्ति में कोरोना पाया गया है।
 इस प्रकार आज दोपहर और शाम को 81 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
अब तक 40434 सैंपल की रिपोर्ट प्रदेश में नेगेटिव आई है। आज भी 613 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और अभी भी 4890 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक फैसिलिटी क्वॉरेंटाइन में 11175 लोगों को रखा गया। पिछले 7 दिनों में उत्तराखंड में डबलिंग रेट 25.66 है।
 वर्तमान में कुल  2023 मरीजों में से 1254 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस प्रकार विभिन्न अस्पतालों में 769 एक्टिव मामले भर्ती हैं।

26 संक्रमित लोगों की

 अब तक प्रदेश में 26 कोरोना संक्रमित लोगों की विभिन्न बीमारियों से मौत हो चुकी है। जिसमें अल्मोड़ा जिले में एक, चंपावत जिले में एक, नैनीताल जिले में दो, पौड़ी गढ़वाल में तीन,  उधमसिंहनगर में दो एवं सर्वाधिक देहरादून जिले में 16 लोगों की मौत हुई है।

 13 मरीज माइग्रेट

अब तक 13 लोग अन्य प्रदेशों के लिए माइग्रेट कर चुके हैं। जिनमें हरिद्वार जिले से दो एवं देहरादून जनपद से 11 लोग माइग्रेट हुए हैं।

 इन पांच जिलों में 86 कंटेनमेंट जोन

  • हरिद्वार जनपद में सर्वाधिक 51 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
  •  रुड़की में 33 कंटेनमेंट जोन हैं। भगवानपुर में पांच, लक्सर में पांच और हरिद्वार में आठ कंटेनमेंट जोन हैं।
  •  दूसरे नंबर पर देहरादून जनपद में 21 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिनमें देहरादून से 11, ऋषिकेश से 5, डोईवाला से 3 और विकासनगर से दो स्थानों को बनाया गया है
  •  उधमसिंहनगर में सितारगंज के संपूर्णानंद शिविर सेंट्रल जेल सितारगंज केवल एक जगह को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
  • पौड़ी गढ़वाल में भी पिपली गांव पाबौं ब्लॉक को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है।
  • टिहरी गढ़वाल से 10 गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, जिनमें घनसाली क्षेत्र के 5 ग्रामों, जाखणीधार से एक, कंडीसौड़ के दो गांवों और देवप्रयाग क्षेत्र के 2 ग्रामों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
20200617 213121
1 1
2 1
3
Next Post

कोरोना अपडेट : बागेश्वर निवासी कोराना पॅजीटिव युवक की मौत। द्वारीखाल के जाखणीखाल में दो पॉजीटिव

देहरादून। बागेश्वर जनपद के 18 साल के कोरोना पॉजीटिव युवक की आज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में मौत हो गई है। दिल्ली से लौटने के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। हालत खराब होने पर उसे गत 12 जून को […]
corona positive

यह भी पढ़े