Video : सड़कों पर खूनी तेंदुए (Leopard) का आतंक, चलती गाड़ी सहित 13 लोगों पर हमला कर किया घायल - Mukhyadhara

Video : सड़कों पर खूनी तेंदुए (Leopard) का आतंक, चलती गाड़ी सहित 13 लोगों पर हमला कर किया घायल

admin
IMG 20221228 WA0010

असम में तेंदुए (Leopard) ने सड़कों पर मचाया आतंक, 13 लोगों को हमला कर किया घायल, चलती वैन पर भी किया अटैक, वीडियो

मुख्यधारा डेस्क

असम के जोरहाट जिले में एक आदमखोर तेंदुए ने सड़कों पर खुलेआम आतंक मचाया। रास्ते में जो भी मिला उस पर हमला करता चला गया। ‌इस तेंदुए ने 13 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Video

यह भी पढ़े : Earthquake in Uttarkashi : उत्तराखंड के इस जिले में महसूस किए आज भूकंप के झटके

घटना सोमवार 26 दिसंबर को जोरहाट के रेन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट कैंपस की है। कैंपस जंगल से सटा हुआ है। रिसर्च इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों ने तेंदुए की सूचना वन विभाग को दी थी। इसके बाद उसे पकड़ने पहुंची टीम पर भी तेंदुए ने हमला किया।

तेंदुआ ने एक क्वार्टर की बाउंड्री वॉल फांदकर चलती वैन पर हमला कर दिया। कार में बैठे शख्स की जान अटक गई। हालांकि गाड़ी के शीशे बंद होने की वजह से अंदर बैठे लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

जोरहाट के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा ने बताया कि तेंदुए के हमले में 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 वन अधिकारी हैं। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IMG 20221228 WA0009

यह भी पढ़े : शीतलहर अलर्ट (Sheetlahar Alert) : अब इस जनपद में 28 व 29 दिसंबर को रहेगी स्कूलों की छुट्टी

वायरल हो रही एक वीडियो में तेंदुए को वन विभाग के इलाके में बनी इमारत की बाउंड्री वाल को एक ही झटके में कूद कर पार करते हुए और फिर एक कार सवार पर हमला करते देखा जा रहा है। जिसे देख हर कोई दंग रह गया है।

जानकारी के अनुसार तेंदुए को कई बार प्रयास करने के बाद ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया गया है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने चैन की सांस ली है।

Next Post

गुड न्यूज: पौड़ी जनपद के बेसहारा छात्रों को मिलेगा आश्रय : डॉ0 धनसिंह रावत (Dhan Singh Rawat)

गुड न्यूज: पौड़ी जनपद के बेसहारा छात्रों को मिलेगा आश्रय : डॉ0 धनसिंह रावत (Dhan Singh Rawat) गढ़वाली के गांव पीठसैंण में रखी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास की नींव कहा, 50 गरीब छात्रों के रहने, खाने एवं पढ़ाई की होगी […]
good 1 1

यह भी पढ़े